बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने बेहद कम उम्र में की शादी, आज भी निभा रहीं पति का साथ

बॉलीवुड
Updated Oct 03, 2019 | 18:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही शादी कर ली। इनमें से कुछ एक्ट्रेस शादी के बाद काम भी किया और कुछ ने छोड़ दिया। आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस जिन्होंने बेहद कम उम्र कर ली थी शादी...

bollywood actress
bollywood actress 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने कम उम्र में शादी की है
  • इनमें से कई एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद करियर छोड़ दिया है
  • बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद ये एक्ट्रेसेस अक्सर चर्चा में रहती हैं

बॉलीवुड में ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से कई एक्ट्रेस शादी से दूरी बना लेती हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसे एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी कर ली। इस लिस्ट में नीतू कपूर से लेकर सलमान खान के साथ काम कर चुकी भाग्यश्री तक का नाम शामिल हैं। आज हम बात करेंगे उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने कम उम्र में शादी भी की और उसे निभा भी रही हैं।

भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई लेकिन इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दसानी से शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। भाग्यश्री ने जब शादी की थी तब उनकी उम्र 21 साल था। बता दें कि दोनों आज अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on

 

दिव्या भारती भले ही अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन खूबसूरत मुस्कान और सुंदरता की तारीफ आज भी होती है। बता दें कि उन्होंने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उस वक्त दिव्या भारती की उम्र सिर्फ 18 साल थी। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी शादी को कुछ समय के लिए छुपा रखा था क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि करियर में किसी तरह की कोई परेशानी हो। वहीं शादी के कुछ वक्त के बाद ही साल 1993 में ऐसी खबर आई कि दिव्या दत्ता ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divya Bharti (@divyabharti_) on

 

भाग्यश्री और दिव्या भारती की तरह नीतू कपूर ने भी बेहद कम उम्र में शादी की थी। उन्होंने ऋषि कपूर से तब शादी की जब वो करियर के टॉप थी। 21 साल की उम्र में शादी करने के बाद नीतू कपूर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। वहीं ऋषि कपूर लगातार फिल्मों में काम करते रहे। दोनों ही जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

 

वॉन्टेड, शादी नंबर 1 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी आयशा टाकिया ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। उस वक्त आयशा सिर्फ 22 साल की थीं। बता दें कि फरहान एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं। आयशा और फरहान एक दूसरे को बचपन से जानते थे। शादी के बाद आयशा ने फिल्मों से दूरी बना ली।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayesha Takia (@ayeshatakiaazmi) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayesha Takia (@ayeshatakiaazmi) on

 

करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मां बबीता शिवदासानी ने रणधीर कपूर से शादी की है। बबीता ने जब शादी की थी  तब उनकी उम्र 23 साल थी। शादी के बाद बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और घर परिवार संभालने लगीं थी। बता दें कि जब रणधीर ने बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

 

1971 में बबीता और रणधीर कपूर ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर