एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना ट्विटर अकाउंट किया प्राइवेट, खुद बताया क्यों लिया ऐसा फैसला

Richa Chadha Twitter account: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। हालांकि, अब उन्होंने इसे लेकर बदलाव करने का फैसला किया है।

Richa Chadha
ऋचा चड्ढा   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋचा चड्ढा ने अपना ट्विटर अकाउंट प्राइवेट कर लिया है
  • उन्होंने अपने स्क्रीन टाइम की डिटेल्स शेयर की हैं
  • वह सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रही थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना आधिकारिक ट्विटर अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। ऋचा के इस कदम ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। हालांकि, ऋचा ने खुद बताया क्यों उन्होंने ऐसा फैसला लिया? उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते-करते काफी समय बर्बाद हो जाता है, जिसकी वजह से यह निर्णय किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

ऋचा चड्ढा ने अपने फोन की स्क्रीन टाइम का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि वह हफ्ते में 20 घंटे से अधिक समय सोशल मीडिया पर गुजारती हैं। इतना ही नहीं 20 घंटे में भी  ऋचा सबसे ज्यादा समय 9 घंटे सिर्फ अकेल ट्विटर पर बिताती है।

उन्होंने लिखा, 'मैं अपने अकाउंट को प्राइवेट कर रही हूं। इसलिए नहीं कि क्योंकि यह प्लेटफॉर्म जहरीला है (जहरीली तो दुनिया भी है तब अब क्या करें)। मैं यहां केवल मदद करने, सपोर्ट करने, मजाक करने के लिए हूं, लेकिन मेरे भी एक डेडलाइन है। पर माइंडलेस स्क्रॉलिंग में बहुत समय बर्बाद होता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शकीला की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। शकीला दक्षिणी सिनेमा की सुपरस्टार थीं। उन्होंने दक्षिणी सिनेमा पर लगभग दो दसक तक अपनी राज किया था। शकीला साउथ की एडल्ट फिल्मों की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इसके अलावा ऋचा एक महिला मुख्यमंत्री की बायोपिक में भी दिखाई देंगी, जिसका नाम  ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ है।

कुछ महीने पहले ऋचा अपने बॉयफ्रेंड एक्टर अली फजल के साथ शादी करने जा रही थीं, लेकिन कोरोना संकट के कारण दोनों ने इसे टाल दिया। खबरों की मानें तो अगर हालात बेहतर हुए तो दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर