Bollywood Story: कभी थीं बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेस, आज गुमनामी में बिता रहीं जिंदगी

Bollywood Story: बॉलीवुड की दुनिया में हर कोई नहीं टिक पाता। ऐसी कई एक्ट्रेसस हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में रहकर कई सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन आज वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं और गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।

Bollywood Story
बॉलीवुड से गायब है ये सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्टारडम संभालना हर किसी के बस की बात नहीं है
  • रिमी सेन, स्नेहा उलाल, ग्रेसी सिंह आज फिल्म इंडस्ट्री से हैं गायब
  • रिमी सेन आखिरी बार बिग बॉस में आईं थीं नजर

Bollywood Actresses: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं लेकिन कुछ किस्मत वाले होते हैं जिनके सितारे बुलंदियां छू लेते हैं। वहीं कुछ की किस्मत इतना साथ नहीं दे पाती जितना उन्हें उम्मीद होती है। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम तो रखा लेकिन बाद में वो गुमनामी में जिंदगी बिताने लगे। ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें बड़ी बड़ी फिल्में मिलीं लेकिन फिर वह अचानक इस चकाचौंध भरी इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में रूबरू गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है मलाइका अरोड़ा का निक नेम, सुनते ही आएगा प्यार!

रिमी सेन 

अभिनेत्री रिमी सेन बॉलीवुड में बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं। रिमी सेन का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही बॉलीवुड में कई नामी एक्टर्स के साथ काम किया और कई अच्छी फिल्में दीं। रिमी ने फिल्म हंगामा, धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल जैसी कई सुपरहिट फिल्में की। अपने शुरुआती समय में बेहतर फिल्म देकर नाम कमाने वाली यह एक्ट्रेस आज गुमनाम है। पिछले साल वो बिग बॉस में नजर आई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)

स्नेहा उलाल 

ऐश्वर्या राय के जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस स्नेहा उलाल एक समय में काफी सुर्खियों में छाई थीं। स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म लकी में डेब्यू किया था। इस फिल्म और इस फिल्म के गानों ने खूब धूम मचाई थी। स्नेहा ने सलमान खान के साथ फिल्म लकी में काम किया लेकिन उसके बाद वह गायब हो गईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gracy Singh (@iamgracysingh)

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को हुई थी ये गंभीर बीमारी, चार साल तक पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पाती थीं

ग्रेसी सिंह
ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान में आमिर खान के साथ देखा गया था। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी इस फिल्म की वजह से काफी सुपरहिट हो गई थीं। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। धीरे- धीरे ग्रेसी सिंह ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर