शशि कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा और कबीर बेदी से लेकर प्रीति जिंटा तक, इन सितारों को भाए विदेशी लाइफ पार्टनर

Bollywood celebs who are married to foreigners: बॉलीवुड में ऐसे कई स‍ितारे हैं ज‍िन्‍होंने सात समंदर पार जाकर अपना जीवनसाथी चुना। शशि कपूर, कबीर बेदी, प्रियंका चोपड़ा सहित इन स‍ितारों की ल‍िस्‍ट लंबी है।

Bollywood celebs who are married to foreigners
Bollywood celebs who are married to foreigners 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में ऐसे कई स‍ितारे हैं ज‍िन्‍होंने सात समंदर पार जाकर जीवनसाथी चुना।
  • एक्‍टर और एक्ट्रेस दोनों ने ही ने अपनी मर्जी से चुने विदेशी हमसफर!
  • एक नजर डालते हैं ऐसी ही सितारों पर और उनके लाइफ पार्टनर पर।

Bollywood celebs who are married to foreigners: बॉलीवुड में ऐसे कई स‍ितारे हैं ज‍िन्‍होंने सात समंदर पार जाकर अपना जीवनसाथी चुना। महान अभिनेता शशि कपूर, कबीर बेदी, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सहित इन स‍ितारों की ल‍िस्‍ट लंबी है। कई ऐसी भी अदाकाराएं हैं जो विदेशी लड़के को डेट कर रही हैं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी ही सितारों पर और जानते हैं उनके लाइफ पार्टनर के बारे में-

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में सिंगल अमेरिका गई थीं लेकिन जल्‍द ही उन्‍होंने अपना जीवनसाथी तलाश लिया। क्‍वांटिको सीरीज में काम करते हुए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में लोकप्रिय हुईं और अमेरिकी सिंगर निक जोनस उनकी जिंदगी में आ गए। साल 2018 में दोनों सितारों ने जोधपुर में शादी की। दोनों की उम्र में 10 साल से अधिक का अंतर है। 

कबीर बेदी: चार बार शादी कर चुके कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर Susan Humphreys से की थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम एडम बेदी है। यह शादी कुछ साल बाद टूट गई और कबीर बेदी ने रेडियो जॉकी निक्‍की से शादी रचा ली। 

शशि कपूर: रोमांस के किंग शशि कपूर साहब को भी विदेशी दुल्‍हनियां पसंद आई थी। ब्रिटिश थिएटर अदाकारा जेन‍िफर ने उनके दिल पर ऐसा जादू किया कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 1956 में पहली बार दोनों कोलकाता में मिले थे।

लीसा रे: कैंसर से जंग जीतकर रोल मॉडल बनीं अदाकारा लीसा रे ने अमेरिका के एक मैनेजमेंट कंसल्‍टेंट Jason Dehni से शादी की। उनकी शादी की तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

मिलिंद सोमन: बॉलीवुड के सबसे फ‍िट एक्‍टर, सुपर मॉडल मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपना जन्‍मदिन मनाया है। मिलिंद कुछ वक्‍त 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की थी और उस वक्‍त दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर खूब चर्चा हुई थी। मिलिंद अंकिता से पहले मिलिंद ने फ्रेंच अदाकारा और मॉडल Mylène Jampanoï से शादी की थी। 

प्रीति जिंटा: खूबसूरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिका के रहने वाले जेन गुडइनफ से शादी कर ली थी। उनकी शादी की खबर उनके फैंस को नहीं लग पाई थी। कुछ समय बाद जब तस्‍वीरें सामने आईं तो शादी की खबर सार्वजनिक हुई। 

सेलिना जेटली: अदाकारा सेलिना जेटली पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। साल 2011 में उन्‍होंने दुबई बेस्‍ट व्‍यवसायी पीटर हाग के साथ सगाई की घोषणा की थी और उसी साल शादी कर ली थी। 

आशका गोराडिया: बिग बॉस की कंटेस्‍टेंट रह चुकीं आशका गोराडिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। वह अहमदाबाद में ब्रेंट गोबले के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं। ब्रेंट और आशका अमेरिका में मिले थे। उसके बाद से उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया था। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद अब दोनों एक हो गए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर