Cannes Festival: कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं ये बॉलीवुड हसिनाएं, लुक देखती रह गई दुनिया

Deepika in Cannes Festival: मशहूर फिल्म फेस्टिवल कान्स अगले माह आयोजित होने जा रहा है। इस बार यह फिल्म फेस्टिवल इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर बनाया गया है। दीपिका पहले भी कई बार कान्स में शिरकत कर चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी सालों से कान्स का हिस्सा रही हैं।

Cannes Film Festival
Actress In Cannes Film Festival  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या के लुक्स के आज भी हैं फैंस दीवाने
  • दीपिका की स्टाइल के कायल हो गए थे लोग
  • कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हसिनाओं का जलवा

Bollywood And Cannes Festival: बॉलीवुड डीवा ​दीपिका पादुकोण को कान्स फिल्म फेस्टिवल का जूरी मेंबर चुना गया है। बीते कई साल से दीपिका कान्स का हिस्सा रही हैं। आपको बता दें कान्स और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। सिर्फ दीपिका ही नहीं बॉलीवुड की कई ब्यूटीज सालों से कान्स का हिस्सा रही हैं। इन ब्यूटीज ने न सिर्फ इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने जलवे भी बिखेरे। इन अभिनेत्रियों ने दुनियाभर के मीडिया​ का ध्यान अपनी ओर खींचा। तो चलिए आपको बताते हैं कान्स में शिरकत करने वाली ऐसी बॉलीवुड ब्यूटीज के बारे में जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। 

पढ़ें- अजय देवगन और किच्चा सुदीप ने दूर की गलत फहमी, लिखा- 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक, सभी भाषाओं का है सम्मान'

दीपिका पादुकोण 

दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखा था। इस दौरान व्हाइट साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी में उनका इंडियन लुक हर किसी के दिल को छू गया। इसके अलावा दीपिका ने साल 2017 और 2018 में भी कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। और हर बार उनका नया लुक फैंस को नजर आया। कभी उन्होंने नियॉन ग्रीन ड्रेस में जादू बिखेरा तो कभी उनका फुकिया गुलाबी गाउन चर्चा में रहा। इसके अलावा दीपिका ने जुहैर मुराद का डिजाइन किया गाउन पहना। दीपिका का यह रॉयल लुक आज भी लोगों को याद है।  

ऐश्वर्या राय बच्चन 

बॉलीवुड ही नहीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन सालों से कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ऐश्वर्या ने कान्स में अपनी जर्नी साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के प्रमोशन के साथ शुरू की। इस दौरान ऐश्वर्या गोल्डन येलो साड़ी में पूरे इंडियन लुक में जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं उनकी खूबसूरती ने दुनियाभर के मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद से ऐश्वर्या लगातार इस महत्वपूर्ण फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी रहीं। ऐश्वर्या हर बार अपने लुक के साथ कुछ नया प्रयोग करती हैं। कभी उनकी पर्पल लिपस्टिक के चर्चे रहे तो कभी स्नेक नेकलेस के। जो भी हो उनकी खूबसूरती हर बार उनके फैंस को पसंद आई।  

कंगना रनौत 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना चुकी हैं। कंगना साल 2018 और 2019 में कान्स का हिस्सा रहीं। दोनों ही बार कंगना ने अलग ही लुक अपनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कान्स में कंगना की पहली एन्ट्री काफी ग्लैमरस थी। कंगना इस समय बोल्ड अवतार में नजर आईं। वहीं कान्स में अपने दूसरे साल में कंगना ने साड़ी को भी स्टाइलिश तरीके से पहना। कंगना का यह लुक काफी चर्चा में रहा। 

प्रीति जिंटा 

बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुकी हैं। प्रीति ने साल 2006 में द विंड दैट शेक्स द के प्रीमियर में हिस्सा लिया। इस दौरान बेहद सिंपल लुक में रेड कार्पेट पर पहुंचने वाली प्रीति की सादगी सभी के दिल को छू गई। इसके बाद भी प्रीति कई बार कान्स में शामिल हुईं।


सोनम कपूर 

अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा से मीडिया पर छाए रहने वालीं अभिनेत्री सोनम कपूर भी कान्स के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा चुकी हैं। सोनम कई बार कान्स में शिरकत कर चुकी हैं। हर बार उन्होंने अपने लुक को चेंज किया और सभी की तारीफें पाईं।  

कैटरीना कैफ 

कैटरीना कैफ ने 68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। इस दौरान कैट का लुक देखते ही बन रहा था और मीडिया में उनकी जमकर तारीफ हुई थी। कैट ने लॉन्ग गाउन के साथ सिंपल लुक को कैरी किया था। 

विद्या बालन

विद्या बालन ने साल 2013 में कान्स फिल्म ​फेस्टिवल में जूरी सदस्य के रूप में शिरकत की। इस दौरान ​वह भारतीय परिधानों में ही नजर आईं। महशूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की साड़ी और लहंगों में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं विद्या का इंडियान लुक फैंस के दिल को भा गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर