मास्‍क और दस्‍ताने पहने नजर आए बॉलीवुड सितारे, कोई शॉपिंग तो कोई साइकलिंग करने में बिजी

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने लगी है। काफी वक्‍त से रुकी रुकी सी जिंदगी अब चलने लगी है। बॉलीवुड स‍ितारे भी जरूरी कामों के ल‍िए अपने घरों से न‍िकलने लगे हैं।

Bollywood celebs spotted during corona time
Bollywood celebs spotted during corona time 
मुख्य बातें
  • जरूरी कामों के ल‍िए अपने घरों से बाहर न‍िकल रहे स‍ितारे
  • साइकलिंग करते नजर आए चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर
  • साथ शॉपिंंग करते द‍िखे राजकुमार राव और पत्रलेखा

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने लगी है। काफी वक्‍त से रुकी रुकी सी जिंदगी अब चलने लगी है। बॉलीवुड स‍ितारे भी जरूरी कामों के ल‍िए अपने घरों से न‍िकलने लगे हैं। इस दौरान वह पूरा एहतियात बरत रहे हैं। बाहर जाने पर लॉकडाउन के न‍ियमों का पालन कर रहे हैं। सभी सितारे मास्‍क और दस्‍ताने पहने दिखाई दे रहे हैं। इससे उनके फैंस को भी संदेश जा रहा है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसलिए किसी तरह की लापरवाही ना करें। बाहर जाने पर मास्‍क, दस्‍ताने और सेनिटाइजर का इस्‍तेमाल करें। 

बता दें कि सोशल मीडिया पर तमाम स‍ितारों की तस्‍वीरें सामने आई हैं। इन तस्‍वीरों में बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर मुंबई में साइकिल चलाते दिखाई दिए हैं। रणबीर स्‍पोर्ट्सवियर में साइकलिंग कर रहे हैं और उन्‍होंने मास्‍क एवं दस्‍ताने पहने हुए हैं। रणबीर कपूर की तस्‍वीरें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

पत्रलेखा संग नजर आए राजकुमार 

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ मुंबई में घूमते स्पॉट किए गए। ये दोनों सितारे भी स्‍पोर्ट्सवियर में दिखाई दिए। दोनों मास्‍क और दस्‍ताने पहने एक बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। संभव है दोनों कुछ सामान लेने आए होंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी को भी मुंबई में घूमते पैपराजी ने कैमरों में क्लिक किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

डेजी शाह भी आईं नजर

रणबीर कपूर की तरह मास्‍क लगाकर स्‍पोर्ट्स साइकिल की सवारी करती अभिनेत्री डेजी शाह भी नजर आईं। लॉकडाउन अनलॉक होने के तुरंत बाद भी डेजी शॉह एक्‍सरसाइज करती स्‍पॉट हुई थीं। साथ ही अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी मुबंई में घर से बाहर घूमती दिखाई दीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर