पुनीत पाठक की पत्नी ने निजी पलों को सोशल मीडिया पर किया शेयर, कोरियोग्राफर का प्राइवेट वीडियो वायरल

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 07, 2021 | 17:17 IST

Punit Pathak Video Goes Viral: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह एक निजी वीडियो है जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Choreographer Punit Pathak romantic video goes viral, punit pathak shared romantic moment with his wife
पुनीत पाठक का प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल।
  • अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पुनीत पाठक की पत्नी ने शेयर किया था यह वीडियो। 
  • एक दूसरे के साथ प्राइवेट मोमेंट्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं यह कपल। 

Punit Pathak Romantic Video Goes Viral: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। डांसर के साथ वह एक अच्छे एक्टर भी हैं और कई फिल्मों में उन्होंने अपनी ऐक्टिंग की झलक भी दिखाई है। डांस रियलिटी शो में बतौर जज वह गरिमा बनाकर रखने की कोशिश करते हैं, मगर, हाल ही में पुनीत पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ प्राइवेट मोमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुनीत पाठक को ऐसी हालत में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स शर्म से लाल हो गए हैं। यह वीडियो पुनीत पाठक की पत्नी निधि मूनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी।

पुनीत का प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के कई सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। कई सितारे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने निजी पलों से आधारित तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर कर देते हैं, जिससे उन्हें यूजर्स की नजरों में शर्मिंदा होना पड़ता है। ठीक ऐसा ही कोरियोग्राफर पुनीत पाठक के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर उनका प्राइवेट वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ निजी पल बिता रहे हैं।

यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि पुनीत पाठक की पत्नी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था। कुछ लोग जहां पुनीत पाठक का सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों के लिए पुनीत मजाक का विषय बन गए हैं। पुनीत पाठक को इस हालत में देखना दर्शकों के लिए चौंकाने वाला मोमेंट है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पुनीत पाठक और उनकी पत्नी निधि मूनी सिंह की मुलाकात झलक दिखला जा टीवी शो के सेट पर हुई थी। इस शो से यह दोनों एक दूसरे के करीब आए थे, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में लट्टू हो गए थे।

वर्ष 2020 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया था। अगस्त 2020 में पुनीत ने निधि से सगाई कर ली थी जिसके बाद 11 दिसंबर को इन दोनों ने सात फेरे लिए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर