माधुरी दीक्षित के लहंगे से आमिर खान के बैट तक, जब फैंस ने सेलेब्स की इन चीजों के लिए चुकाए करोड़ों रुपए

Bollywood items that were auctioned: बॉलीवुड में सेलेब्स कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आगे चलकर ये सभी चीजें कभी लाखों तो कभी करोड़ों में बिकती है। जानिए इनकी कीमत...

Salman Khan, Madhuri Dixit, Aamir Khan
Salman Khan, Madhuri Dixit, Aamir Khan 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सेलेब्स की च के लिए फैंस कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं।
  • सलमान खान का तौलिया डेढ़ लाख रुपए में बिका था।
  • ओ माय गॉड में अक्षय कुमार का सूट 15 लाख रुपए में बिका था।

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स की हर एक चीज को पााने के लिए फैंस कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। इसी  कारण कभी सलमान खान  का टावल तो कभी  माधुरी दीक्षित के लहंगे के लिए लाखों और करोड़ों की कीमत चुकाने को भी तैयार होते  हैं। 

फिल्म मुझसे शादी करोगे के गाने 'जवानी फिर न आए' में  सलमान खान ने जिस टावल का इस्तेमाल किया था, वह 1.42 लाख में नीलाम किया गया था। इस पैसे को सलमान ने SNEHA फाउंडेशन को दान में दिया था। वहीं, साल 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने 'मार डाला' में माधुरी दीक्षित ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इसे बाद में तीन करोड़ रुपए में नीलाम किया गया था।  

शाहरुख खान की पेंटिंग और आमिर खान का बैट
शाहरुख खान के फैन ने उन्हें पेटिंग गिफ्ट की थी। इस पेंटिंग को शाहरुख खान ने नीलामी के लिए रखा था। ये पेटिंग दो लाख रुपए में बिकी थी। इसे ओसियन द ग्रेटेस्ट इंडियन शो में नीलाम किया गया था। वहीं, फिल्म लगान में आमिर खान ने जिस बल्ले से बैटिंग की थी उसे बाद में नीलाम किया गया था। ये एक लाख 56 हजार रुपए में बिका था। इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी में किया गया था।

15 लाख में बिका अक्षय कुमार का सूट 
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओ माई गॉड काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जो सूट पहना था वह 15 लाख रुपए में नीलाम हुआ था। इस पैसे को उन्होंने चैरिटी में डोनेट किया था।  

प्रियंका चोपड़ा ने यूनीसेफ सेव गर्ल कैंपेन के लिए प्रियंका ने अपने हॉट पिंक हील्स को नीलाम किया था।इसकी नीलामी 2,50,000 रुपये में हुई थी, जिसे उन्होंने इस कैंपेन के लिए दान कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर