Bollywood Movies on Books: जब फेमस किताबों पर बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, देखें लिस्ट

Bollywood Movies based on books: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी बनाईं गईं हैं जो फेमस किताबों पर बेस्ड है, और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए है। देखें इन फिल्मों की लिस्ट।

Bollywood Movie
Movies Based On Books  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • फेमस किताबों पर बनी हैं ये फिल्में
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
  • इन फिल्मों में नजर आए बॉलीवुड के बड़े स्टार्स

Bollywood Movies based on bestseller books: सिनेमा यानी कहानियों और कल्पनाओं का पिटारा। बॉलीवुड में आज कल फीचर फिल्मों से ज्यादा बायोपिक और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। फिल्में सच्ची घटनाओं पर बन रहीं हैं, और दर्शक उन्हें पसंद भी कर रहें हैं। आज के समय में दर्शक फिल्म के हीरो से ज्यादा कहानियों पर ध्यान देने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिनकी कहानियां किसी ना किसी फेमस किताब से ली गई हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। तो आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी कहानी किताब से ली गई हैं, और इन फिल्मों को फैंस ने खूब पसंद भी किया है।

गाइड

BOLLYWOOD MOVIES

साल 1965 में आई फिल्म गाइड, आर के नारायण की मशहूर किताब द गाइड पर आधारित थी। इस फिल्म में देवानंद बतौर हीरो नजर आए थे। वहीं वहीदा रहमान फीमेल लीड में आई थीं।

Also Read: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसकी फोटो से शादी कर लेती थीं लड़कियां

देवदास

BOLLYWOOD MOVIES

1995 में रिलीज हुई फिल्म देवदास शरदचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित थी। इस फिल्म में अभिनेता दिलीप कुमार नजर आए थे। यह फिल्म अपने समय की क्लासिक फिल्मों में से एक है।

3 इडियट्स

BOLLYWOOD MOVIES

साल 2009 में आई 3 इडियट्स चेतन भगत की किताब फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इतना ही नहीं फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान, आर माधवन, सरमन जोशी, बमन ईरानी और करीना कपूर नजर आए थे।

80 के दशक में ब्रालेस सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दिया था बवाल, आज जी रही हैं गुमनामी की जिंदगी

आयशा

BOLLYWOOD MOVIES

बॉलीवुड फिल्म आयशा 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर, अभय देओल, इरा दुबे, समीर मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आए थे। आयशा फिल्म जेन ऑस्टेन के उपन्यास 'एम्मा' पर आधारित थी। 

काय पो छे

BOLLYWOOD MOVIES

बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों से एक है 'काय पो छे' चेतन भगत की ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ’ नामक किताब पर आधारित है। इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

हैदर

BOLLYWOOD MOVIES

विशाल भरद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ की कहानी शेक्सपियर के फेमस ड्रामा ‘हैमलेट’ पर बेस्ड है। फिल्म हैदर के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर