Bollywood News 20 October 2021: आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिज, जानिए बड़ी खबरें

Bollywood News 20 October 2021: आर्यन खान को एनडीपीएस कोर्ट से राहत नहीं मिली। आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood  News 20 October 2021| बॉलीवुड न्यूज 20 अक्टूबर 2021
Aryan Khan, Jacqueline Fernandez 
मुख्य बातें
  • आर्यन खान को एनडीपीएस कोर्ट से राहत नहीं मिली है।
  • जैकलीन फर्नांडिज ईडी के सामने पेश हुई हैं।
  • फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे को 26 साल पूरे हो गए हैं।

मुंबई. आर्यन खान को विशेष NDPS अदालत से एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं, शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे को आज 26 साल पूरे हो गए हैं। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। विशेष NDPS अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। आर्यन खान ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट में कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। एनसीबी ने स्टारकिड की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आर्यन खान के वाट्सऐप चैट से उनकी ड्रग रैकेट में संलिप्तता उजागर होती है।     

Aryan Khan drugs case: NCB arrests a foreign national supplier | Hindi Movie News - Times of India

डीडीएलजे को हुए 26 साल 
शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे ने 26 साल पूरे कर लिए हैं। काजोल ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेन सीन की झलक दिखाई गई है। काजोल ने वीडियो के साथ लिखा, सिमरन ने 26 साल पहले ट्रेन पकड़ ली थी और हम आज भी आप सबके प्यार का शुक्रगुजार हैं।' हालांकि, शाहरुख खान के फैंस का कहना था कि ऐसी मुश्किल घड़ी में वीडियो नहीं शेयर करनी चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिज 
200 करोड़ रुपए की मनी लॉड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की है। एक्ट्रेस शाम 3.30 बजे ईडी के सामने पेश हुई थीं। इससे पहले उन्हें तीन बार समन किया गया था पर वह हाजिर नहीं हुई। जैकलीन ने इस साल अगस्त में अपना बयान दर्ज कराया था। जैकलीन फर्नांडिज के अलावा नोरा फतेही से भी पिछले हफ्ते ईडी ने पूछताछ की थी।  

Exclusive: Jacqueline Fernandez welcomes 2021 with hope! Looks back at the struggles she faced in 2020 | Hindi Movie News - Times of India

ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रही हैं समांथा
समांथा रुथ प्रभु पति नागा चैतन्या के साथ तलाक के बाद ऋषिकेश में छुट्टियां बिता रही हैं। समांथा की ऋषिकेश से कुछ फोटोज सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में होटल के स्विमिंग पूल, बंदर, पेड़ और कुत्ते की फोटोज शेयर की हैं। आपको बता दें कि समांथा ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह और नागा चैतन्या ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। 

अनुष्का ने शेयर की विराट-वामिका की फोटो
विराट कोहली ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे प्रैक्टिस मैच से पहले फैमिली फोटो शेयर की है। फैमिली फोटो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका नजर आ रही हैं।  

Anushka Sharma enjoys her breakfast with Virat Kohli and baby Vamika.

विराट अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। फोटो में वामिका दो क्यूट चोटी बनाए हाई चेयर पर बैठी हुई हैं और कैमरे की तरफ उनकी पीठ है। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने रेड हार्ट इमोजी बनाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर