Top 5 Bollywood News 23 Nov 2021: 200 करोड़ रुपए के करीब पहुंची सूर्यवंशी, इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने हटाया था जोनस सरनेम

Top 5 Bollywood News 23 Nov 2021: अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood  News 23 November 2021| बॉलीवुड न्यूज 23 नवंबर 2021
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस में 180 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।
  • शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • संजय खान ने प्रीति जिंटा से माफी मांगी है।

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 200 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के वीडियो पर कमेंट कर अलग होने वाली सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने सोमवार तक 180 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने सोमवार को 1.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते शुक्रवार को फिल्म ने 3.26 करोड़ रुपए, शनिवार को 3.77 करोड़ रुपए और रविवार को 5.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई 180.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 

Image

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी अतरंगी रे 
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म अतरंगी रे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर बुधवार 24 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म से अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फर्स्ट लुक में सारा अली खान का डी ग्लैम अवतार नजर आ रहा है। इसके अलावा वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है।

इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने हटाया था जोनस सरनेम 
प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया था। इसके बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे थे। हालांकि, पीसी ने निक जोनस के वीडियो पर कमेंट कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसी ने दरअसल जोनस ब्रदर्स के शो Jonas Brothers Family Roast' को प्रमोट करने के लिए ऐसा किया था। ये सीरियल 23 नवंबर को रिलीज होगा।   

nick jonas

संजय खान ने प्रीति जिंटा से मांगी माफी
वेट्रन एक्टर संजय खान ने प्रीति जिंटा से माफी मांगी है। संजय खान ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय प्रीति- मैंने बतौर जेंटलमैन माफी मांगना अपना कर्तव्य समझा। जब मेरी बेटी सिमोन ने दुबई की उड़ान में आपका परिचय कराया तब मैं आपको पहचान नहीं पाया। अगर सिर्फ जिंटा बोला जाता तो मुझे आप याद आ जाती क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे के साथ आपकी कई फिल्में देखी हैं।'

Sanjay Khan

रिलीज हुआ जर्सी का ट्रेलर
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर की है, जो खेल में हो रही राजनीति के कारण गेम छोड़ देता है। 

शाहिद कपूर का बेटा उनसे बर्थडे पर एक जर्सी की डिमांड कर रहा है। शाहिद कपूर के पास जब जर्सी के लिए पैसे नहीं होते हैं तो वह एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटता है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर