Bollywood News 29 April 2022: चॉपर से कंगना रनौत ने ली धाकड़ एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट की बिकिनी बॉडी

Bollywood News 29 April 2022: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पूल पर चिल करती हुई फोटो शेयर की है। वहीं, धाकड़ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत ने चॉपर से ली एंट्री। जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Bollywood News 29 April 2022
Bollywood News 29 April 2022 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बिकिनी में फ्लॉन्ट की अपनी बॉडी।
  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत ने चॉपर से ली धाकड़ एंट्री।
  • अक्षय कुमार के फैंस ने राम सेतु के पोस्टर में ढूंढी गलती।

Bollywood News 29 April 2022. कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।  वहीं, अक्षय कुमार के फैंस ने उनकी अगली फिल्म राम सेतु के पोस्टर पर एक बड़ी गलती खोज निकाली है। अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए बॉलीवुड जगत की आज की बड़ी खबरें।

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कंगना रनौत एजेंट अग्नि के रोल में शानदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत चॉपर पर सवार होकर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कंगना रनौत चॉपर से उतरकर कैमरे के आगे खुले मैदान में वॉक कर रही हैं। कंगना ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपने बोल्ड अवतार में नजर आई। कंगना ने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है। अपने लुक को उन्होंने ब्लैक कलर के हाई हील शूज से कंप्लीट किया है। 

 कंगना रनौत ने अपने लुक को हील वाले ब्लैक शूज से कंप्लीट किया है. इवेंट के दौरान कंगना का पॉजिटिव एपीयरेंस देखने को मिला. (फोटो साभारः Instagram @kanganaranaut)

राम सेतु के पोस्टर में मिली गलती
अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु का पोस्टर शेयर किया था। वहीं, फैंस की नजर एक गलती पर पड़ी। पोस्टर में अक्षय कुमार ने अपने हाथ में मशाल और जैकलिन ने इलेक्ट्रिक टॉर्च पकड़ रखी है तब लोग इस बात के पीछे का लॉजिक ढूंढ रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, नुशरत भरुचा और एक्टर सत्यदेव भी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


शत्रुघ्न सिन्हा ने कसा तंज

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में हुए आसनसोल संसदीय उपचुनाव में जीत दर्ज की। शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उन्हें चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड से किसी ने भी बधाई नहीं दी। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री बेहद डरी हुई है। वहां बुलंद देने वाला कोई नहीं है। मुझे फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री से केवल एक या दो लोगों के फोन आए। सभी को डर है कि कहीं उनका फोन टैप न हो जाए।'  

बंगाली एक्ट्रेस महताबी मुखर्जी अस्पताल में भर्ती
पॉपुलर बंगाली एक्ट्रेस महताबी मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महताबी मुर्खजी को बैचेनी की शिकायत हुई थी। करीबियों के मुताबिक उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक से गिर गया। खबरों के मुताबिक उनकी हालत अब काफी ज्यादा स्थिर है। वह काफी कमजोर हो गई हैं। उनके अस्पताल में अलग-अलग मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। परिवार के सूत्रों के मुताबिक वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। ऐसे में फैमिली के सदस्य कोई रिस्क लेना नहीं चाहते थे। 



ब्लैक बिकिनी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक बिकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट की है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पूल में चिल करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर की है। प्रियंका ने ऑफ शोल्डर बिकिनी पहनी हुई है। इस दौरान वह 90 के दशक की फिल्म दिल है कि मानता नहीं का टाइटल ट्रैक सुन रही हैं। 

फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'जब आपको खुद के लिए कुछ घंटे मिलें तो साउंड ऑन करके गाने सुनें। स्विमिंग पूल पर टाइम एन्जॉय करें।' क्या आप जान पा रहे हैं कि मैं कौन से गाने सुन रही हूं?'     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर