Bollywood News 5 Sept:मीरा राजपूत ने बेटे को गिफ्ट की जेसीबी मशीन,मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर लुटाया प्यार

Bollywood News 5 September 2021: शाहिद कपूर के छोटे नवाब ज़ैन कपूर अपना बर्थडे मना रहे हैं। वहीं, सायरा बानो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Bollywood News
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • पंकज त्रिपाठी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • सायरा बानो को आईसीयू वॉर्ड से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया है।
  • शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन का तीसरा बर्थडे है।

मुंबई. दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्टर पंकज त्रिपाठी और शाहिद कपूर के छोटे नवाब ज़ैन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे  हैं। जानिए बॉलीवुड और बी टाउन की आज की बड़ी खबरें। 

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन, अंतिम संस्कार पर मीडिया कवरेज पर तंज किया है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोल करवाया है। अनुष्का ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिए बिना सवाल किया- क्या आप चाहते हैं कि मीडिया सेलिब्रिटी के अंतिम संस्कार को कवर करें। 30 फीसदी ने हां और 70 फीसदी ने ना में जवाब दिया है। 

शाहिद कपूर ने सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे
शाहिद कपूर और मीरा कपूर के छोटे बेटे ज़ैन तीन साल के हो गए हैं। शाहिद कपूर और मीरा कपूर ने स्पाइडरमैन थीम पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की है। मीरा राजपूत ने अपने बेटे को गिफ्ट में जेसीबी मशीन का खिलौना दिया है। मीरा राजपूत ने लिखा, ' हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे बेटे ज़ैन।'

पंकज त्रिपाठी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे 
पंकज त्रिपाठी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी के बर्थडे पार्टी की फोटोज वायरल हो रही है। मनोज बाजपेयी ने इस खूबसूरत शाम की कुछ ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें शेयर की हैं। पंकज त्रिपाठी की इस बर्थडे पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा हस्ती ही शामिल हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने पंकज त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई दी। 

ऐसी है सायरा  बानो की तबीयत 
सायरा बानो की तबीयत में सुधार आया है। सायरा बानो की तबीयत पहले से बेहतर है और उन्हें ICU से बाहर नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हिंदुजा अस्पताल के डॉक्टर नितिन गोखले ने बताया कि सायरा बानो जी की सेहत में सुधार है और अब हमने उन्हें ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अगर उनकी सेहत में और सुधार होगी तो हम उन्हें डिस्चार्ज भी कर देंगे। अब एंजियोग्राफी नहीं होगी। 

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट 
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने जमकर प्यार बरसाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वीडियो में अर्जुन कपूर अपने हालिया फोटोशूट के लुक में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने हार्ट का इमोजी बनाते हुए इस वीडियो को खुद शेयर किया है। इससे पहले भी दोनों कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर