Saeed Sabri का हुआ निधन तो रिया चक्रवर्ती का बयान- ड्रग्स लेते थे सुशांत, जानें Bollywood की चर्चित खबरें

Bollywood news 6 June 2021: रिया चक्रवर्ती ने बयान में कहा कि सुशांत लेते थे ड्रग्स। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर किया शिफ्ट। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood newsmakers Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty To saeed sabri
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • अंशुला कपूर हुईं हॉस्पिटल में एडमिट
  • दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर किया शिफ्ट
  • जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें

सईद साबरी का हुआ निधन
मशहूर गायक सईद साबरी का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में जयपुर में आखिरी सांस ली। वह कुछ सालों से बीमार चल रहे थे। सईद साबरी का शव रविवार को मथुरा वालों की हवेली से घाटगेट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। साबरी परिवार जयपुर के रामगंज में रहता है। सईद साबरी को 'एक मुलाकात जरूरी है सनम' और 'देर न हो जाए' जैसे बेहतरीन गानों के लिए जाना जाता है। बता दें, इसी साल 21 अप्रैल को सईद साबरी के बड़े बेटे और चर्चित गायक फरीद साबरी का भी निधन हो गया था। 

रिया चक्रवर्ती ने बयान में कहा था सुशांत लेते थे ड्रग्स
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई और एनसीबी लगी हुई है. 14 जून 2020 को सुशांत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आया था जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था, रिया लगभग 1 महीने तक जेल में रही थीं। इस समय रिया जमानत पर बाहर हैं। रिया ने एनसीबी को दर्ज कराए अपने स्टेटमेंट में रई खुलासे किए थे। यह स्टेटमेंट उन्होंने 8 सितंबर 2020 को एनसीबी के सामने दर्ज कराया था। रिया का ये कबूलनामा एनसीबी की चार्जशीट में भी शामिल किया गया है। रिया ने कहा है कि सुशांत 18 साल से अधिक आयु का था वो मेरिजुआना का सेवन करते थे। यहां तक कि मेरी और उसकी जान पहचान होने से पहले से वो मेरिजुआना का सेवन करता था। रिया ने ये भी बताया कि सुशांत कोशिश में रहते थे कि या तो मैं उसे मेरिजुआना उपलब्ध करवाऊं या वो जब किसी की मदद से ले आये तो मैं उसके साथ इसका सेवन करूं।

दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर किया शिफ्ट
सांस फूलने की शिकायत के बाद अभिनेता दिलीप कुमार को इलाज के लिए मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (खार) में भर्ती कराया गया है। जहां हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर उनकी देखरेख में हैं। दिलीप कुमार को आज सुबह भर्ती कराया गया था। कई बार दिलीप साहब का इलाज कर चुके डॉ. पारकर का कहना है कि श्री दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल फ्लैक्चुएट हो रहा है और उनके फेफड़ों में कुछ पानी जमा हो गया है। जिसकी वजह से अभिनेता का खास ख्याल रखा जा रहा है। डॉक्टर ने आगे बताया कि दिलीप कुमार की स्थिति अभी स्थिर है और वो आईसीयू में नहीं है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उनको 2-3 दिनों में छुट्टी मिल सकती है।

अंशुला कपूर हुईं हॉस्पिटल में एडमिट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। अंशुला को शनिवार 5 जून की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंशुला कपूर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि घबराने की बात नहीं है। अंशुला की बहन जान्हवी कपूर अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए पहुंची थीं। जान्हवी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही अब बोनी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, अंशुला को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था, यह एक नियमित जांच है और उन्हें आज या कल छुट्टी दे दी जाएगी।

कंगना रनौत ने दी यामी को बधाई
यामी गौतम ने 4 जून को डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी यामी के होमटाउन हिमाचल प्रदेश में हुई। यामी गौतम ने अपनी शादी की पहले और बाद की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद तमाम बी-टाउन सिलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब कंगना रनौत ने भी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने लिखा, 'परंपरा और समय से भी पुरानी। कच्ची पहाड़ी लड़की से ज्यादा कुछ दिव्य नहीं है, जो दुल्हन बनी #हिमाचलप्रदेश।' बताते चलें कि कंगना रनौत का पालन-पोषण मनाली में हुआ है। वहीं, यामी गौतम का जन्म भी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ है।

हिमेश रेशमिया लेकर आ रहे नया एल्बम 'सुरूर 2021'
हिमेश रेशमिया अपना नया एल्बम 'सुरूर 2021' रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस एल्बम के साथ हिमेश रेशमिया अपना म्यूजिक लेबल, हिमेश रेशमिया मेलोडीज भी लॉन्च कर रहे हैं। 'सुरूर 2021' का फर्स्ट लुक और पहला सॉन्ग जल्द ही हम सभी के सामने आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमेश रेशमिया के पहले स्टूडियो एल्बम 'आप का सुरूर' की 55 मिलियन कॉपीज बिकीं थी और यह माइकल जैक्सन के एल्बम थ्रिलर के बाद दुनिया में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम था, जिसकी 65 मिलियन कॉपीज बिकीं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर