Top Bollywood News: प्रभास की राधे-श्याम फिल्म का ट्रेलर रिलीज, नोरा फतेही ने शुरू किया नया डांस चैलेंज

Trending Bollywood News 24 December 2021: बॉलीवुड जगत से तमाम ट्रेंडिंग न्यूज सामने आई हैं। राधे श्याम फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और टाइगर श्रॉफ की गणपत फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी रिलीज हो गया है।

Top Trending Bollywood News in Hindi
ट्रेंडिंग टॉप बॉलीवुड न्यूज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ की नई गणपत फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज।
  • प्रभास की राधे-श्याम फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज हो गया है।
  • नोरा फतेही ने 'नाच मेरी रानी' की तर्ज पर नया डांस चैलेंज शुरू किया है।

Top Bollywood News Today, 24 December 2021: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते दिनों कई अहम खबरें देखने को मिली हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। प्रभास और पूजा हेगड़े की नई फिल्म राधे-श्याम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 83 फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज चुका है और रणवीर सिंह के परफॉरमेंस की काफी तारीफ हो रही है।

प्रभास-पूजा हेगड़े की नई फिल्म 'राधे श्याम' का ट्रेलर रिलीज! दिखी धमाकेदार कमेस्ट्री:

साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म में प्रभास और पूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री का अंदाजा लोगों को इसके टीजर से ही चल गया था। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया, इस ग्रैंड इवेंट में 4000 लोगों के बीच ही ये धांसू ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें प्रभास और पूजा अपने रोल में फुल ऑन नजर आ रहे हैं।


टाइगर श्रॉफ ने नई फिल्म 'गणपत' का मोशन पोस्टर किया शेयर! एक साल बाद फिल्म होगी रिलीज़:

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मेगा बजट फिल्म 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। विकास बहल निर्देशित और पूजा एंटरटेनमेंट निर्मित गणपत जबरदस्त एक्शन दृश्यों वाली फिल्म है।

यह तो पहले ही बताया जा चुका है कि फिल्म 2022 में क्रिसमस पर रिलीज होगी, पर अब टाइगर ने फिल्म के नये मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

'83' फिल्म में रणवीर सिंह के परफॉरमेंस पर दीपिका का रिएक्शन:

एक्ट्रेस और फिल्मेकर दीपिका पादुकोण अपनी हालिया रिलीज फिल्म '83' को मिल रहे रिएक्शन से काफी खुश हैं। दीपिका के पति रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल प्ले किया है।

अपने उत्साह को बयां करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म उनके लिए क्या मायने रखती है। 83 में दीपिका ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है।

नोरा फतेही ने की नए सोशल मीडिया चैलेंज की शुरुआत:

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 'डांस मेरी रानी' चैलेंज की शुरुआत की है!  इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसमें भाग लेने का आवाहन भी किया है!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा फतेही बॉलीवुड की पसंदीदा डांसर है! उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है!उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है! नोरा फतेही अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर करती है! इसके चलते फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं!

नए कोरोना वैरिएंट को लेकर धर्मेंद्र ने फैंस को किया सतर्क:

धर्मेंद्र ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने फॉर्म हाउस में चिल करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने कोरोना को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है। देशभर में एक बार फिर से कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है और प्रशासन इसे लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर