Top Bollywood News: 75 करोड़ रुपए के करीब जुग-जुग जियो, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा

Bollywood News Today in Hindi, 09 July 2022: हॉलीवुड फिल्म थॉर की दूसरे दिन की कमाई में आई गिरावट। बर्थडे पर कपूर फैमिली के साथ नीतू कपूर ने किया लंच। जानिए बॉलीवुड की शनिवार नौ जुलाई 2022 की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News
Top Bollywood News 
मुख्य बातें
  • मार्वल की फिल्म थॉर ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की।
  • ओटीटी पर अक्टूबर में रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा।
  • 75 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंची जुग-जुग जियो।

Bollywood News Today in Hindi, 09 July 2022: हॉलीवुड फिल्म थॉर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। वहीं, कपूर फैमिली की वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया  पर वायरल हो रही है। फोटो में कपूर परिवार के साथ सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट के पहले प्रोजेक्ट हार्ट ऑफ स्टोन की एक्ट्रेस गैल गैडॉट ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के साथ फोटो शेयर की है। जानिए बॉलीवुड की शनिवार नौ जुलाई 2022 की बड़ी खबरें। 

मार्वल की फिल्म थॉर लव एंड थंडर (Thor Love and Thunder Box Office Collection) ने दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ रुपए हो गई है। थॉर लव एंड थंडर फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 18.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में दूसरे दिन कलेक्शन में 25 से 30 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। इसके अलावा थॉर लव एंड थंडर भारत में पहले दिन सबसे अच्छी कमाई वाली टॉप पांच हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 53.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

Also Read: हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा कर रहे एक-दूसरे को डेट? जानें क्या है इन खबरों का सच

कपूर फैमिली का लंच  
नीतू कपूर (Neetu Kapoor Birthday) के बर्थडे (आठ जुलाई) के मौके पर कपूर परिवार की फैमिली फोटो सामने आई है। नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। इसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी, रीमा जैन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तैमूर अली खान समेत कपूर परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, ' “फैमिली के साथ बर्थडे लंच' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। 

Neetu Kapoor

ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ओटीटी (Laal Singh Chaddha OTT Release Date) पर अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते रिलीज हो सकती है। फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के आठ या नौ हफ्ते बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा भले ही बॉक्स ऑफिस पर जैसा भी परफॉर्म करे लेकिन, फिल्म ओटीटी पर निर्धारित वक्त से पहले नहीं रिलीज होगी।  

75 करोड़ के करीब पहुंची जुग-जुग जियो
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो (Jug-Jug Jeeyo Box Office Collection) 75 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार 92 लाख रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 74.63 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म तीसरे शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन कर सकती है। आपको बता दें कि इस हफ्ते मार्वल की फिल्म थॉर लव एंड थंडर भी रिलीज हुई है। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम रोल में हैं।   

नयनतारा-विग्नेश शिवन की शादी की फोटोज
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को एक महीने हो गए हैं। इस मौके पर विग्नेश शिवन ने शादी की कुछ नई फोटोज शेयर की है। फोटो में शाहरुख खान और सुपरस्टार रजनीकांत नजर आ रहे हैं। 

विग्नेश शिवन द्वारा शेयर की एक फोटो में शाहरुख खान नयनतारा को गले लगा रहे हैं। वहीं, एक फोटो में सुपरस्टार रजनीकांत न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर