Top Bollywood News 11 Aug 2022 : आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का वाराणसी में विरोध प्रदर्शन, जैकलीन फर्नांडिस ने अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे

Bollywood News Today in Hindi, 11 August 2022 : अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्डा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उर्वशी रौतेला को लेकर ऋषभ पंत ने किया कमेंट। जानिए 11 अगस्त 2022 की बड़े खबरें

aamir khan, akshay kumar and jacqueline fernandez
Bollywood top 5 news  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हुई
  • जैकलीन फर्नांडिस ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन
  • वारणसी में आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Bollywood News Today in Hindi, 11 August 2022 : आज का दिन बॉलीवुड जगत के लिए हलचल भरा रहा। आज अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, जैकलीन फर्नांडिस ने अपना बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। तो आइए बिना देर किए जानते है बॉलीवुड की गुरुवार 11 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

जैकलीन फर्नांडिस ने अनोखे अंदाज में मनाया बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने इस बार अपना बर्थडे यूनिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस बार गायों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गायों के साथ टाइम सस्पेंड करते नजर आ रही है। एक्ट्रेस लैवेंडर और व्हाइट कलर के कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


दिशा पाटनी की जगह इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले दिनों दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर का नाम आकांक्षा शर्मा के साथ जोड़ जा रहा है। आकांक्षा शर्मा साउथ की एक्ट्रेस हैं। हालांकि ईटाइम्स ने जब टाइगर से आकांक्षा शर्मा को डेट करने के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

उर्वशी रौतेला ने जिक्र किया मिस्टर RP तो भड़के ऋषभ पंत

उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंटरव्यू में एक्ट्रेस कहती है मैं शूटिंग कर रही थी और उस दौरान मुझे मिस्टर आरपी से मिलना था लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाई। एक्ट्रेस ने आरपी कौन है ये नहीं बताया। इस इंटरव्यू के बाद ऋषभ पंत ने अपने इंस्टा पर लिखा लोग खबरों में आने के लिए कितना झूठ बोलते है। झूठ की लिमिट होती है, पीछा छोड़ो बहन। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक- दूसरे को डेट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग में पहुंचे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सैफ-करीना सहित ये बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

लाल सिंह चड्ढा के स्क्रीनिंग पर सुष्मिता सेन एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग पहुंची

सुष्मिता सेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लाल सिंह चड्ढा के स्क्रीनिंग पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहन शॉल के साथ पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी दोनों बेटियां भी नजर आई थीं। सुष्मिता और रोहमन को साथ में देखकर फैंस काफी हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर सुष्मिता और रोहमन का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले ही भी रोहमन सुष्मिता के साथ एक पार्टी में नजर आए थे।

लाल सिंह चड्ढा को लेकर वाराणसी में हुआ विरोध

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। वाराणसी में सनातन रक्षक सेना के सदस्यों ने विजया मॉल के बाहर प्रर्दशन किया गया। सनातन रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछली फिल्म पीके में हिंदू देवी - देवताओं का मजाक उड़ाया था। उन्होंने हमेशा अजीबो गरीब बयान दिए है। संगठन ने लोगों से फिल्म नहीं देखने की अपील की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर