Top Bollywood News: आर्यन खान को मुंबई स्पेशल कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood News Today in Hindi, 13 July 2022: मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने आर्यन खान को बड़ी राहत दी है। शाहरुख खान की फिल्म जवान में होगा थालापति विजय का कैमियो। जानिए बॉलीवुड की 13 जुलाई की बड़ी खबरें।

Bollywood News 13 July 2022
Bollywood News 13 July 2022 
मुख्य बातें
  • आर्यन खान को मुंबई स्पेशल कोर्ट से राहत मिली है।
  • सोनम कपूर की गोद भराई की होगी ग्रैंड पार्टी।
  • शादी की खबरों पर आथिया शेट्टी ने दिया रिएक्शन।

Bollywood News Today in Hindi, 13 July 2022: किंग खान की फिल्म जवान को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सुपरस्टार थालापति विजय भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। आर्यन खान को मुंबई कोर्ट से राहत मिली है। वहीं, जल्द ही अपने पहले बेबी को जन्म देने जा रही एक्ट्रेस सोनम कपूर का परिवार उनके लिए ग्रैंड गोद भराई का आयोजन करने जा रहे हैं। जानिए बुधवार 13 जुलाई 2022 की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को आर्यन खान (Aryan Khan Case) को बड़ी राहत दी है। मुंबई स्पेशल कोर्ट ने एनसीबी को आर्यन खान का पासपोर्ट वापस लौटाने का आदेश दिया है। इसके बाद आर्यन बिना किसी रोक-टोक के विदेश जा सकते हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान को साल 2021 में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। करीब 20 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जमानत की शर्त के मुताबिक उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना था। 30 जून 2022 को आर्यन खान ने विशेष अदालत में पासपोर्ट वापस लौटाये जाने के लिए याचिका दायर की थी। आपको बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में क्लीन चिट दी है।   

Also Read: शाहरुख खान अब विदेश में करेंगे फिल्म डंकी की शूटिंग, तापसी पन्नू संग जल्द होंगे रवाना

थालापति विजय का जवान में कैमियो 
शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan Movie) में साउथ सुपरस्टार थालापति विजय (Thalapathy Vijay) कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए विजय ने अपनी हामी भर दी है। विजय सितंबर के मध्य में केवल एक दिन के लिए फिल्म की शूटिंग चेन्नई में करेंगे। खास बात है कि विजय ने इसके लिए फीस चार्ज नहीं की है। दरअसल विजय की शाहरुख खान और जवान के डायरेक्टर एटली के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। हालांकि, मेकर्स ने अपनी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

Thalapathy Vijay

सोनम कपूर की गोद भराई रस्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर बेटी के लिए गोद भराई के ग्रैंड फंक्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस गोद भराई रस्म में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स मेहमान बनेंगे। सोनम कपूर हाल ही में लंदन से भारत वापस लौटी हैं। इससे पहले लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म हुई थी। इस फंक्शन से कई फोटोज और वीडियोज सामने आए थे।   

Sonam Kapoor with Anil Kapoor

Also Read: पायल रोहतगी ने शेयर की शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें, साथ में लिख दी इतनी बड़ी बात

सारा ने कहा- 'मंदिर भी जाती हूं, बिकिनी भी पहनती हूं'
कॉफी विद करण सीजन सात के दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अब एक इंटरव्यू में कहा कि अभी भी वही लड़की है जो मंदिर में भी जाती हैं और बीच पर बिकिनी भी पहनती हैं। सारा अली खान के मुताबिक वह अपने व्यक्तित्व के कई पहलुओं को जान रही हैं। सारा को शूटिंग के दौरान 45 दिनों तक अपनी मम्मी से दूर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। सारा ने कहा कि वह फैंस को सरप्राइज देती रहेंगी क्योंकि वह खुद को सरप्राइज देती रहती हैं।    

शादी की खबरों पर आथिया शेट्टी ने किया रिएक्ट
के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की खबरें काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कपल अगले तीन महीने में शादी के बंधन में बंध सकता है। आथिया शेट्टी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

आथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन खबरों को खारिज करते हुए लिखा है, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तीन महीने में होने वाली शादी में मुझे भी इनवाइट किया जाएगा।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर