Bollywood News: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई, नेटफ्लिक्स पर आएगी नयनतारा-विग्नेश शिवन की शादी

Bollywood News Today in Hindi, 21 July 2022: देश की 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दी एनडीए प्रत्याक्षी द्रौपदी मुर्मू को बधाई। लाइगर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज। जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें...

Bollywood News 21 July 2022
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • लाइगर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • नेटफ्लिक्स ओटीटी में नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी स्ट्रीम होगी।
  • कंगना रनौत और तमन्ना भाटिया ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई।

Bollywood News Today in Hindi, 21 July 2022: विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ ही घंटों में ट्रेलर को 16 मिलियन यानी एक करोड़ 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। देश की 15वीं राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद एनडीए प्रत्याक्षी द्रौपदी मुर्मू को कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी है। इससे पहले फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं, एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी, प्री वेडिंग समेत सभी फंक्शन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जानिए बॉलीवुड की गुरुवार 21 जुलाई 2022 की बड़ी खबरें। 

साउथ फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन नौ जून को शादी के बंधन में बंधे थे। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फैंस दोनों की इस ड्रीम वेडिंग को देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। शादी की रस्मों के अलावा फैंस को दोनों का प्री वेडिंग फोटोशूट भी दिखाया जाएगा। विग्नेश और नयनतारा ने चेन्‍नई के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में शादी की थी। इस शादी में रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। नयनतारा और विग्‍नेश की वेडिंग के साथ-साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में भी बताया जाएगा। 

कंगना रनौत ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
एनडीए की प्रत्याक्षी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने 15वें राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया हैं। इसके बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी हैं। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में श्रीमती मुर्मू की फोटो शेयर कर लिखा, 'बधाई मैडम प्रेसिडेंट। वुमन पावर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली व्यक्ति जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं ), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति। वहीं, तमन्ना भाटिया ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'बधाई द्रौपदी मुर्मू, भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। एक सशक्त महिला, एक देश को सशक्त बनाती हैं।' 

Draupadi Murmu

कनाडा कुमार कहने पर बोले अक्षय कुमार
कॉफी विद करण सीजन सात के तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और समांथा रुथ प्रभु शामिल हुए थे। इस दौरान अक्षय कुमार से सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया। अक्षय ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। बकौल अक्षय कुमार, 'वह लोड कनाडा कुमार कहते हैं। मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं एक कान से सुनता हूं और दूसरे कान से निकाल देता हूं।' इसके अलावा अक्षय कुमार ने कहा कि वह ऑनलाइन चीजों और ट्रोलिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।

Also Read: आलिया भट्ट का बेबी बंप आया नजर, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से लीक हुई फोटो

रणबीर कपूर को इस बात का है अफसोस
रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आमिर खान ने एक सलाह दी थी। बकौल रणबीर कपूर, ' वह लगभग 13-14 साल के होंगे तब वह आमिर खान से मिले थे। आमिर ने रणबीर से कहा था कि 'इससे पहले की तुम एक एक्टर बनो, अपना सामान पैक करो और एक बार पूरे भारत में ट्रेवल करों। बस में, ट्रेन में सफर करो छोटे शहरों में जाकर कुछ दिन रहो।' हालांकि, उन्होंने उस दौरान इस सलाह पर खास ध्यान नहीं दिया था। इस बाद का उन्हें अफसोस हैं।  

रिलीज हुआ लाइगर का ट्रेलर 
विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को 12 घंटे में 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आ रहे हैं। 

फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा बाहुबली फिल्म की शिवगामी देवी यानी राम्या कृष्णनन भी अहम रोल में हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर के रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर