Bollywood News: ऋतिक रोशन की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज तो अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर हुए कोविड फ्री, जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmakers 10 january 2022 Trending News: हर्षाली मल्होत्रा को मिला भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार तो 'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक। जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmakers Arjun Kapoor Anshula kapoor to mouni roy hrithik roshan 10 january 2022 Trending News-
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • सोनू सूद ने बहन ने ज्वाइन की कांग्रेस
  • 'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

अर्जुन कपूर के फैन्स के लिए गुड न्यूज है। कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी कोविड का शिकार हो गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सभी ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया था। अब इन चारों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन, अंशुला, रिया और करण कोविड से फ्री हो गए हैं। हालांकि बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी इस वायरस का शिकार हो गई हैं। जाह्नवी और बोनी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों घर पर क्वारंटीन में हैं।

हर्षाली मल्होत्रा को मिला भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में छोटी बच्ची मुन्नी का किरदार निभाकर हर्षाली मल्होत्रा ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता था। फिलहाल हर्षाली अपनी पढ़ाई में फोकस कर रही है। इसी बीच अब एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा को अवॉर्ड से नवाजा गया है। एक्ट्रेस ने ये अवॉर्ड फिल्म सलमान खान और फिल्म बजरंगी भाईजान की टीम को डेडिकेट किया है। आगामी 73वें गणतंत्र दिवस पर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की स्मृति में 12वें भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार 2022 समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय योगदान देने के लिए जूरी कमेटी ने 12वें भारत रत्न डॉ अम्बेडकर पुरस्कार 2022 के लिए हर्षाली का नाम भी चुना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@harshaalimalhotra_03)

मौनी रॉय ने बैकलेस बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर की बोल्ड फोटो
टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मौनी ने हाल ही में अपनी एक नई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके चलते वो चर्चा में आ गई हैं। मौनी ने अपनी जो तस्वीर शेयर की उसमें वो गोल्डन कलर का बैकलेस प्लंजिंग नेकलाइन बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए हैं। इसके साथ मौनी ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप किया। उन्होंने विंग्ड आईलाइनर और काजल से अपना आइ मेकअप किया और मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला छोड़ा। मौनी का ये ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

'विक्रम वेधा' से सामने आया ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने 48वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म में ऋतिक वेधा का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक के साथ एक्टर सैफ अली खान औ राधिका आप्टे नजर आएंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋतिक कुर्ता पहने, गले में काला धागे डाले, चश्मा लगाए हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे और शरीर पर खून लगा हुआ है और वो एक परफेक्ट विलेन लग रहे हैं। फैंस को भी ऋतिक का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वो जमकर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

सोनू सूद ने बहन ने ज्वाइन की कांग्रेस
सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। इस मौके पर सोनू सूद ने उन्हें बधाई दी है। एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बहन के साथ तस्वीरें करते हुए लिखा है, 'मेरी बहन मालविका ने राजनीतिक सफर शुरू किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और जिंदगी के इस नए चैप्टर में  उन्हें आगे बढ़ते देखने के लिए बैचान हो रहा हूं। गुड लक मालविका। मैं बिना किसी राजनीति भटकाव के एक अभिनेता के रूप में मानवता के लिए काम करता रहूंगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर