नीतू कपूर-अमिताभ बच्चन का डांस वीडियो वायरल तो करीना कपूर ने बताया मां का स्ट्रगल, जानें बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Top Bollywood News 10 June 2021: फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन हो गया। वहीं दूसरी तरफ नुसरत जहां के आरोपों के बाद निखिल जैन ने रखा अपना पक्ष। जानें बॉलीवुड की दिनभर की चर्चित खबरें।

Bollywood Newsmakers Nusrat jahan kareena kapoor to Amitabh Bachchan 10 june 2021
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • नुसरत जहां के आरोपों पर निखिल जैन ने जारी किया अपना बयान।
  • करीना ने बताया कैसे मुश्किल हालातों में मां ने की परवरिश।
  • जानें बॉलीवुड की दिनभर की चर्चित खबरें।

फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन
फेमस फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने दक्षिण कोलकाता स्थित आवास में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वह किडनी की बीमारी से लंबे समय से जंग लड़ रहे थे। 77 साल बुद्धदेव दासगुप्ता लंबे वक्त से अस्वस्थ थे और डायलिसिस से गुजर रहे थे।

रावण के रोल में दिखेंगे ऋतिक रोशन?
मधु मंटेना के चर्चित प्रोजेक्ट रामायण को लेकर लगातार उत्सुकता का माहौल है। खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन, रावण के रोल करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ऋतिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म को अधिक बेहतर बनाने के लिए मेकर्स हॉलीवुड फिल्म अवतार की कॉस्ट्यूम टीम से बात कर रहे हैं। रामायण के मेकर्स अमेरिका की दिग्गज कॉस्ट्यूम टीम से बात कर रहे हैं जिन्होंने अवतार के कॉस्ट्यूम को डिजाइन किए थे। ये टीम रामायण में ऋतिक के रोल के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर सकती है।

कार्तिक आर्यन का डांस वीडियो वायरल
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वो शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में कार्तिक का स्वैग देख फैंस दीवाने हो गए हैं और उनके डांसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neetu54)

निखिल जैन ने रखा अपना पक्ष
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव नुसरत ने अपनी शादी की तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। प‍िछले 6 महीनों से अपने पति से अलग रह रहीं नुसरत जहां ने आरोप लगाया है कि निखिल जैन ने बिना उनकी जानकारी के बैंक अकाउंट से अवैध तरीके से रुपए निकाले हैं। अब निखिल जैन ने मामले पर अपने स्टेटमेंट में कहा- 'हम दोनों हस्बैंड-वाइफ की तरह रहे और सोसाइटी में भी हमने ऐसे ही अपना परिचय दिया। मैंने अपना समय और बाकी चीजें पति की तरह इन्वेस्ट कीं। फैमिली, फ्रेंड और करीबी सब जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ नहीं किया। मैंने हमेशा बिना किसी लालच के उन्हें सपोर्ट किया है। हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद मेरे और शादीशुदा जीवन के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आने शुरू हो गए।'

नीतू कपूर ने शेयर किया अमिताभ बच्चन संग डांस वाला वीडियो
नीतू कपूर ने हाल ही में 1981 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'याराना' का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नीतू को अमिताभ बच्चन के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया था। नीतू कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में बताया, 'याराना का यह असेंबल बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है।' वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ नीतू खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan)

केआरके बनाम मीका सिंह
कमाल आर खान और मीका सिंह भिड़ गए हैं। सलमान खान (Salman Khan) के साथ केआरके के झगड़े के बाद से ही मीका सिंह ने कमाल आर खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। मीका सिंह अब केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। मीका सिंह ने अपने गाने का टीजर रिलीज किया है जिसका टाइटल #KRKKutta है। इसके जवाब में केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की? डर मत, बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तू एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!'

करीना ने बताया कैसे मुश्किल हालातों में मां ने की परवरिश
करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान अपनी मां बबीता के साथ पली-बढ़ी हैं। बबीता कपूर ने पति रणधीर कपूर से अलग होने के बाद अकेले ही बेटियों का पालन-पोषण किया। एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने अपने बचपन के दिनों में कपूर परिवार से कोई फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं मिलने के बारे में बात की थी। करीना कपूर ने बताया था कि उनकी मां बबीता ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया है। मां के छोटे व्यवसायों के अलावा एक रियल एस्टेट का बिजनेस था। उन्होंने बताया कि वे खुद की देखभाल करने के लिए अकेले रह गए थे। हालांकि, अब चीजें बदल गई हैं और वो अपने पिता को अब अपने शुरुआती वर्षों की तुलना में अधिक देखते हैं। करीना ने कहा कि वे अब एक परिवार हैं।

अपने तलाक पर मिनिषा लांबा ने की बात
मिनिषा लांबा ने पिछले साल रेस्टोरेंट ऑनर रयान थाम से अलग होने की घोषणा की थी। मिनिषा ने 2015 में एक निजी समारोह में रयान से शादी की थी। अब एक इंटरव्यू में मिनिषा ने बताया, 'मैं इसे इस तरह कहना चाहूंगी, सभी को खुशी से जीने का अधिकार है। हमारे समाज में तलाक को नीचा दर्जा दिया जाता था लेकिन अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और अपनी आवाज उठा सकती हैं। चीजें बदल गई हैं। तलाक आसान नहीं है, लेकिन जब रिश्ता जहर से भर जाए, तो बाहर आ जाना ही सही विकल्प है। मैं यह जोड़ना चाहूंगी कि रिश्ता या शादी आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है लेकिन यह आपका पूरा जीवन नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से, महिलाओं को उनके रिश्तों और वैवाहिक स्थिति से पहचाना जाता है। हालांकि, चीजें अब बदल रही हैं।' 

सोनू सूद लगवाएंगे देश में 18 ऑक्सीजन प्लांट
सोनू सूद अब देशभर में ऑक्‍सीजन प्‍लांट लगवाने के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने 18 प्‍लांट लगवाने का ऐलान किया है। अपने इस कदम से बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी इस घोषणा की प्रशंसा हो रही है। फैंस ट्वीट कर उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। भविष्‍य में देश के सामने ऑक्‍सीजन का संकट ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार और सभी राज्‍य सरकारें पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं सोनू सूद भी इस दिशा में अपना योगदान देने के लिए आगे आए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर