Alia Bhatt को मिली बिग बजट फिल्म तो सनी लियोनी का बढ़ा वजन, Shilpa Shetty-सैफ अली खान सहित जानें बॉलीवुड खबरें

Entertainment News 23 May 2021: सोनू सूद के घर के बाहर लगा जनता दरबार तो शिल्पा शेट्टी ने कराया अपने पूरे घर को सैनिटाइज। जानिए क्या हुआ आज बी टाउन में।

Bollywood Newsmakers 23 may 2021 Sunny Leone Alia bhatt Big Film Trending News
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट को मिली बिग बजट फिल्म!
  • सनी लियोनी का नया वीडियो वायरल
  • जानिए आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें।

शिल्पा शेट्टी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि उनका पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव हो गया था जिसमें उनके दोनों बच्चे भी थे। शिल्पा और उनके पूरे परिवार के लिए ये काफी मुश्किल समय था। अब फाइनली उनका पूरा परिवार ठीक हो गया है जिससे एक्ट्रेस काफी खुश हैं। शिल्पा ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है, इसके अलावा उन्होंने अब अपने पूरे घर को सैनिटाइज करवाया है। शिल्पा ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका घर सैनिटाइज हो रहा है। वीडियो शेयर कर शिल्पा ने लिखा, सबके ठीक होने के बाद सैनिटाइजेशन हो रहा है। अब फाइनली शिल्पा ने राहत की सांस ली है।

सोनू सूद के घर के बाहर लगा जनता दरबार
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना और लॉकडाउन में एक मसीहा बनकर उभरे हैं। अब एक्टर के बिल्डिंग के नीचे जनता दरबार की तरह सभाह लगना शुरू हो गई है, जहां लोग सोनू के घर के बाहर अपनी परेशानियां लेकर पहुंच रहे हैं। सोनू सूद यहां अपने बिल्डिंग के नीचे आकर सबकी परेशानी सुनते हैं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सोनू सूद से मदद पाकर लोग उनके सामने भावुक हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ismart.updates)

सैफ अली खान के फैन हैं अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर और सैफ अली खान पहली बार पवन कृपलानी की डायरेक्ट की हुई फिल्म भूत पुलिस में साथ नजर आने वाले हैं। अर्जुन पहली बार किसी हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन ने बताया है कि वो सैफ अली खान के कितने बड़े फैन रह चुके हैं। अर्जुन कपूर ने बताया कि वो कल हो न के सेट पर जब असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे तब सैफ अली खान का काम देखा करते थे। उन्होंने बताया, 'मुझे हमेशा से ही सैफ पसंद हैं... जब मैं कल हो न हो के दौरान निखिल आडवाणी को असिस्ट कर रहा था, मैं उन्हें (सैफ अली खान) देखता रहता था। मैं सैफ अली खान का बड़ा फैन हूं तो इसलिए मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है तो काफी खुश हूं।'

नीना गुप्ता की आ रही ऑटोबायोग्राफी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अब अपनी ऑटोबायोग्राफी ला रही है, जिसमें उनकी जिंदगी की वह परतें खुलेंगी। इसमें वो सब बाते होंगे जिन्हें उन्होंने कभी भी दुनिया के सामने नहीं रखा। नीना गुप्ता की इस ऑटोबायोग्राफी का नाम है- सच कहूं तो। अपनी ऑटोबायोग्राफी की घोषणा नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए की। इस घोषणा के साथ नीना गुप्ता ने अपनी खुशी भी जाहिर की और बताया कि वह कितनी उत्साहित हुईं, जब उन्हें फर्स्ट सैंपल कॉपी मिली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neena_gupta)

आलिया भट्ट को मिली बिग बजट फिल्म!
आलिया भट्ट फिल्म RRR से अपना तेलुगू डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में अजय देगवन, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे स्टार्स शामिल हैं। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई लेकिन उन्हें इसी तरह की एक और पैन इंडिया फिल्म मिल गई है। वो रोबोट डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर की अगली फिल्म में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ RRR में काम करने वाले एक्टर राम चरण भी साथ होंगे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बेटी मेहर के साथ अंगद बेदी का क्यूट वीडियो वायरल
एक्टर अंगद बेदी को भी कोरोना हो गया था। अब वो ठीक हो गए हैं। उन्होंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया था। 16 दिन बाद जब वो आइसोलेशन से बाहर आए तो उन्होंने अपनी ढाई साल की बेटी मेहर को आते ही गले लगा लिया। इन खुशी के पलों को नेहा धूपिया ने कैमरे में कैद कर लिया। अंगद ने अब ये वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'काफी समय बाद हम एक हुए हैं... घर वापस आने से बेहतर कोई और एहसास नहीं है।' बता दें, एक्टर की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angadbedi)

सनी लियोनी का नया वीडियो वायरल
सनी लियोनी अब बॉलीवुड में जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है। फिल्मों के साथ साथ वह अक्सर टीवी शो में भी नजर आती हैं और स्प्लिट्सविला के होस्ट के तौर पर उनकी पहचान बन गई है, जहां वह रणविजय के साथ नजर आती हैं। हाल ही में सनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी लेस पैटर्न की पीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में फिट होने की कोशिश करती दिख रही हैं। सनी को कहते सुना जा सकता है - ताकत लगाओ, जोर से बंद करो। वहां मौजूद तीन जद्दोजिहद करते दिख रहे हैं। जब ड्रेस काफी देर तक बंद नहीं होती सनी इस बात को मानती हैं कि वह मोटी हो गई हैं और वेस्ट पर उनका फैट बढ़ गया है, जिस वजह से जिप बंद नहीं हो रही। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone)

प्रीति जिंटा ने पिता की इच्छा को पूरा करने खरीदी थी IPL टीम
प्रीति जिंटा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। प्रीति जिंटा ने ये टीम साल 2008 में अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड नेस वाडिया के साथ मिलकर खरीदी थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये टीम उन्होंने अपने पिता की इच्छा पूरी  करने के लिए खरीदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा एक आर्मी ऑफिसर थे जो हमेशा से शिमला में एक स्पोर्ट्स क्लब बनाना चाहते थे। इस क्लब के जरिए खेलों के प्रति देश के नौजवान को बढ़ावा मिल सकें। एक्ट्रेस के पिता अपने इस सपने का जिक्र बेटी प्रीति जिंटा से कई बार करते थे। आगे चलकर फिल्मों में सफलता पाने के बाद जब आईपीएल की शुरुआत  हुई तो उन्होंने पिता की इच्छा पूरी करने की ठानी और किंग्स XI पंजाब की टीम को खरीदा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर