Sushmita Sen की बेटी रिनी किसे कर रहीं डेट? Ranveer Singh ने खरीदी 3.15 करोड़ की कार, जानें बॉलीवुड की खबरें

Bollywood News 24 May 2021 Newsmakers: 24 मई यानी सोमवार को बॉलीवुड जगत से कई सारी खबरें देखने को मिली है। एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर।

Bollywood Newsmakers Ranveer Singh buy lamborghini And Suhana khan And Sushmita Sen daughter boyfriend 24 May 2021
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • सुष्मिता सेन की बेटी रिनी किसे कर रहीं डेट?
  • सुहाना खान ने दिखाया कातिलाना अंदाज
  • एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर।

करण जौहर ने अनुष्का को कहा था- 'देश की बहू'
करण  जौहर और अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री के काफी अच्छे दोस्त हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले तक अनुष्का ने विराट से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। वहीं, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को देश की बहू कहा था। अनुष्का शर्मा साल 2018 में फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रही थीं। 'जीरो' के प्रमोशन के लिए अनुष्का शर्मा कैटरीना कैफ  के साथ रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 8' के सेट पर पहुंची थीं। शो में करण के सवाल का जवाब देते वक्त अनुष्का शर्मा के मुंह से 'चौका' शब्द निकल गया था। तब करण जौहर ने उनकी टांग खींचना शुरू कर दी थी। करण ने कहा था, 'इतनी बड़ी हो गई है मेरी बेटी, क्रिकेट पर जोक्स क्रैक करने लगी है। वैसे भी आप तो देश की बहू हैं, हम इसमें कुछ भी नहीं कह सकते।'

रणवीर सिंह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए पॉपुलर हैं। इस समय वो अपनी नई लग्जरी कार को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल (Lamborghini Urus Pearl Capsule Edition) खरीदकर घर ले आए हैं। इस लग्जरी कार की कीमत 3.15 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बताते चलें कि रणवीर सिंह के पास पहले से ही रेड कलर की लेम्बोर्गिनी उरुस कार मौजूद है, जिसे उन्होंने बीते साल 2019 में खरीदा था।

सामंथा अक्किनेनी को है बॉलीवुड डेब्यू का डर!
सामंथा अक्किनेनी तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। पिछले कुछ समय में कई साउथ फिल्म इंडस्ट्री (के कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि, सामंथा अक्किनेनी का अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कहना है कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने से डरती हैं। सामंथा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि समय इसलिए लग रहा है क्योंकि हो सकता है कि मैं डर रही हूं। यहां पर काफी टैलेंट है। मैं डर गई हूं। इस दौरान सामंथा ने यह भी खुलासा किया कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला तो वह रणबीर कपूर के अपोजिट काम करना चाहेंगी।

रावण का रोल करेंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रणवीर सिंह को एक बड़ी फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। यह फिल्म बाहुबली के राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है और इसका टाइटल सीता है। रणवीर को अब बड़े पर्दे पर रावण के तौर पर दिखाने की तैयारी चल रही हैं। अगर सब ठीक रहा तो रणवीर फिल्म सीता में रावण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और महेश बाबू को कास्ट करने की चर्चा है। 

सुष्मिता सेन की बेटी रिनी किसे कर रहीं डेट?
सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू एक शॉर्ट फिल्म से कर लिया है और अब जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। रिनी की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। हाल ही में रिनी ने अपने फैंस ने सोशल मीडिया पर बातचीत की और अपनी लव लाइफ को फैंस से बात की है। रिनी ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन कंडक्ट किया था। एक यूजर ने उनसे पूछा- क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है? प्लीज बताइए। इसके जवाब में रिनी ने लिखा- काम पर फोकस है। वहीं एक यूजर ने रिनी से उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा। इसके बारे में रिनी ने बात करने से मना कर दिया और लिखा- इस बारे में बात करने का कोई प्वाइंट नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suhana_khan11_)

सुहाना खान ने दिखाया कातिलाना अंदाज
शाहरुख खान की बेटी सुहाना भले फिल्मी दुनियां से दूर हो लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत ही लंबी है। सुहाना खान 21 साल की हो गई हैं। सुहाना के जन्मदिन की फोटोज और वीडियोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब सुहाना का अपने दोस्तों के साथ का एक वीडियो सामने आया है। सुहाना के जो बर्थडे के वीडियो सामने आया है उनमें किसी में वो केक काटती हुई दिखीं तो किसी में गुब्बारों के साथ खेलती नजर आईं। फैंस को सुहाना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर