सिंगर निर्मला मिश्रा का हुआ निधन, कंगना रनौत से करीना कपूर तक, जानें बॉलीवुड की दिनभर की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmakers 31 july 2022 In Hindi: करीना कपूर को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल तो अर्जुन कपूर का रैंप वॉक देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा। जानें बॉलीवुड की आज की दिनभर की बड़ी खबरें...

Bollywood Newsmakers 31 july 2022 kangana Ranaut gets Madhur Bhandarkar political thriller film, Kareena Kapoor trolled and Body-Shamed, Malaika Arora and Arjun kapoor ramp walk, Kareena Kapoor Audition for Lal Singh Chaddha-
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • गायिका निर्मला मिश्रा का हुआ निधन
  • अर्जुन कपूर का रैंप वॉक देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
  • जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood Newsmakers: मशहूर बंगाली और उड़िया गायिका निर्मला मिश्रा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं और उम्र संबंधित बीमारियों से ग्रसित थी। तकरीबन 12:05 बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद निर्मला मिश्रा को नजदीकी नर्सिंग होमे ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को कोलकाता के चेतला इलाके में उनके अवास पर ही उनका निधन हो गया। गायिका के पार्थिव शरीर को उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के लिए सोमवार सुबह 11 बजे के आस-पास रविंद्र सदन ले जाया जाएगा, जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकते हैं। जानें बॉलीवुड की आज की दिनभर की बड़ी खबरें...

कंगना रनौत के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इस बीच कंगना के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एक्ट्रेस जल्द डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी कश्मीरी सिंगर पर आधारित होगी, जिसकी आंतकवादियों ने हत्या कर दी थी। ये एक महिला प्रधान फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए मधुर भंडारकर ने कंगना रनौत को साइन किया है। 

पढ़ें- गिले शिकवे भुलाकर फिर एक साथ आए Tiger Shroff और Disha Patani? एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया ये हिंट

करीना कपूर को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल
करीना कपूर खान की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। हालांकि, कभी-कभी बेबो ट्रोल्स के रडार पर आ जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब करीना कपूर खान अपने वर्कआउट सेशन के बाद की एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट वर्कआउट सेल्फी के लिए करीना कपूर खान को बॉडी शेम का सामना करना पड़ा। करीना की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो 'अपनी उम्र से बड़ी दिखती हैं।' उनके चेहरे पर कोई मेकअप नहीं है। तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद ही कुछ यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorgalaxy)

अर्जुन कपूर का रैंप वॉक देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। एक्टर हाल ही में फैशन शो इवेंट में स्पॉट हुए। उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। फैशन शो इवेंट में अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के शो स्टॉपर बने। इस इवेंट में अर्जुन को चीयर करने के लिए मलाइका भी पहुंची थीं, कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्जुन ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया। 'एक विलेन रिटर्न्स' एक्टर इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश और हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन ब्लैक कलर के कुर्ते और ट्राउजर में नजर आए। रैंप वॉक के दौरान अर्जुन बेहद कॉन्फिडेंट नजर आए। एक्टर के साथ उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी ऑडियंस में बैठी नजर आईं। जो कि खास उन्हें चीयर करने के लिए आई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@varindertchawla

लाल सिंह चड्ढा के लिए करीना ने दिया था ऑडिशन
आमिर खान और करीना की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना ने कहा की उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन दिया था। इस फिल्म में आमिर खान, मोना सिंह, नागा चैत्नय और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में है। 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीना ने बताया, 'आमिर इस तरह से काम नहीं करते हैं। वो कभी नहीं कहते हैं कि इस फिल्म को करो क्योंकि इसमें मैं भी हूं। वह हमेशा कहते हैं पहले अच्छे से फिल्मी की कहानी सुनो। उन्होंने मुझे फिल्म की नेरेशन सुनने के लिए 4 घंटे दिए थे और इसलिए मैंने लाल सिंह चड्ढा को करने का फैसला लिया। मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। ऐसा इसलिए ताकि मैं साबित कर सकूं कि मैं इस रोल के लिए सबसे बेहतर हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर