Bollywood की बड़ी खबरें: Sushant singh Rajput बने मोस्ट डिजायरेबल मैन, पहलाज निहलानी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Bollywood News 5 June 2021 Top 5: सान्या मल्होत्रा का नया डांस वीडियो वायरल तो 'खिलाड़ी' की रिलीज को हुए 29 साल पूरे। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Bollywood Trending Newsmakers 5 June 2021 Sushant singh Rajput Akshay kumar
बॉलीवुड सेलेब्स। 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत बने मोस्ट डिजायरेबल मैन 
  • 28 दिनों के बाद पहलाज निहलानी को अस्पताल से मिली छुट्टी
  • जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें

सुशांत सिंह राजपूत बने मोस्ट डिजायरेबल मैन 
टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल मेन 2020 लिस्ट सामने आ चुकी है। इसमें 40 से कम उम्र के कुछ सबसे डैशिंग पुरुषों को शामिल किया गया है। रैंकिंग एक ऑनलाइन पोल (www.toi.in/mostdesirablemen) में डाले गए वोटों के साथ-साथ एक आंतरिक जूरी के इनपुट पर आधारित है। इस साल लिस्ट में सबसे ऊपर सुशांत सिंह राजपूत हैं। द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन ऑफ 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को पहला स्थान मिला है। 

28 दिनों के बाद पहलाज निहलानी को अस्पताल से मिली छुट्टी
पहलाज निहलानी का परिवार पिछले एक महीने से काफी परेशान है। सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ. जयंत बर्वे द्वारा उनका इलाज किया गया जो कि अमिताभ बच्चन के डॉक्टर भी हैं। अब पहलाज को 28 दिनों के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉलीवुड में पहलाज के सबसे करीबी शत्रुघ्न सिन्हा को ही अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बताया गया था। पहलाज ने खुलासा किया कि शत्रु ने हाल ही में मुझसे अस्पताल में मुलाकात की थी। हमने इसे काफी हद तक निजी रखा था।

हुमा कुरैशी ने की सोनू सूद को PM बनाने की मांग
सोनू सूद पिछले साल से प्रवासी मजदूरों की खूब मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के काम को देखते हुए कई लोगों ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी तो काफी लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद को भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। हुमा कुरैशी भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। हुमा कुरैशी चाहती हैं सोनू सूद को पीएम बना दिया जाए। 

'खिलाड़ी' की रिलीज को हुए 29 साल पूरे 
अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी' को रिलीज हुए 29 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता जोड़ी अब्बास-मस्तान ने क सस्पेंस थ्रिलर के पोस्टर के साथ एक सीन के पीछे का स्नैपशॉट पोस्ट किया है। फोटो में अक्षय, अब्बास और मस्तान के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म की रिलीज के आसपास किसी पार्टी में क्लिक की गई लगती है।

सारा अली खान ने शेयर किया कश्मीर की छुट्टियों का वीडियो
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है। सारा अली खान इस वीडियो में काफी दिलचस्प अंदाज में पर्यावरण से जुड़ी एक कविता सुनाते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो कश्मीर की छुट्टियों की दौरान का है। बता दें, सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष भी हैं।

सान्या मल्होत्रा का नया डांस वीडियो वायरल
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 'दंगल' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शानदार हिप हॉप डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सान्या मल्होत्रा का डांस वीडियो फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स को भी पसंद आ रही है। अनिल कपूर और आयुष्मान खुराना ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanyamalhotra_)

आरुषि निशंक को चुना गया गेस्ट ऑफ ऑनर
देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक इन दिनों खासा चर्चा में हैं। वह कुछ समय पहले टी-सीरीज के म्यूजिक वीडियो, 'वफा ना रास आई' में नजर आई थीं। अब उन्‍हें यूनाइटेड नेशंस एनवायर्नमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) फेथ फॉर अर्थ काउंसलर्स रिकग्निशन सेरेमनी के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया है। आरुषि निशंक एक बेहतरीन कथक डांसर, एक्ट्रेस और आंत्रप्रेन्योर हैं। वे एक पॉवरफूल सोशल एक्टिविस्ट और एनवायर्नमेंटल कंजर्वेशनिस्ट हैं, जो अपने स्थापित एनजीओ, स्पर्श गंगा के माध्यम से गंगा नदी के संरक्षण, नमामि गंगा अभियान के माध्यम से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने और पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक पेड़ लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। 

यामी गौतम और आदित्य धर की ऐसी है लव स्टोरी
यामी गौतम उरी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। यामी गौतम और आदित्य की इस सादी से उनके करीबी और दोस्त भी हैरान रह गए हैं। यामी और आदित्य पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे  हैं। अब दोनों की लव स्टोरी का खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यामी और आदित्य की मुलाकात उरी फिल्म के सेट पर हुई थी। सूत्रों के मुताबिक उरी के सेट पर पहले दिन से ही दोनों के बीच एक तरह का स्पार्क है। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने कभी स्वीकार नहीं किया कि दोनों  प्यार में है। दरअसल दोनों सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार का इजहार नहीं कर रहे थे। इस कारण उरी के किसी भी क्रू मेंबर्स को दोनों के रिलेशनशिप के बारे में पता नहीं चला। उरी के प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला के करीबी सूत्रों ने भी कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि यामी गौतम और आदित्य धर सेट पर कपल हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में आई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' बनीं सबसे ज्यादा रेटिंग वाली वेबसीरीज
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' का तीसरा सीजन दिल जीत रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की विशेषता वाला यह रोमांस ड्रामा आईएमडीबी पर रिलीज होने के केवल एक सप्ताह के भीतर 9.3 रेटिंग के साथ सबसे अधिक रेटिंग वाले वेब शो में से एक बन गया है। डिजिटल दुनिया में पहले से ही धूम मचाने वाले इस शो को 29 मई को लॉन्च किया गया था जिसमें एंटरटेनमेंट के सभी गुण है और शानदार समीक्षा का पात्र बना हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर