ये 3 बच्चियां आज है टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस, क्या पहचान पाए?, रिया चक्रवर्ती-करीना सहित जानें बॉलीवुड की 5 खबरें

08 March Top Bollywood News in Hindi: 8 मार्च, सोमवार को हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी कई खबरें सामने आईं। एक नजर मनोरंजन जगत में आज की 5 चर्चित खबरों पर।

Bollywood Newsmakers Trending News saina trailer rhea chakraborty To anushka sharma kareena kapoor post
पहचानें कौन। 
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का ट्रेलर रिलीज
  • रिया चक्रवर्ती ने की 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी
  • एक नजर मनोरंजन जगत की 5 चर्चित खबरों पर।

आज सोमवार के दिन बॉलीवुड यानी कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों को लेकर कई बड़ी खबरें निकलकर सामने आईं। इतना ही नहीं आज पूरे विश्व में इंटरनेशनल वुमंस डे सेलिब्रेट किया गया है। इस मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने महिलाओं को बधाई दी। डालें एक नजर सेलेब्स से जुड़ी सुर्खियों और 5 चर्चित बॉलीवुड न्यूज पर।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बचपन की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस साल का महिला दिवस को सभी माताओं को समर्पित किया। अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा ने मम्मी के साथ एक बचपन की फोटो शेयर की है। साथ ही सभी माताओं की प्रशंसा में कुछ शब्द लिखे हैं। तस्वीर में, बेबी अनुष्का अपनी मां के साथ केक काटती दिख रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, 'चलो मजबूत लोगों के लिए जश्न मनाएं, चुपचाप रहने वाले लोग, जो खुद को तोड़कर अधिक बेहतर बनाते हैं।' बचपन की इस तस्वीर में अनुष्का बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रही हैं। 

करीना कपूर-करिश्मा कपूर की तस्वीर वायरल
करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान एक दूसरे के काफी करीब रहे हैं और अक्सर ये कपूर बहनें एक-दूसरे को सपोर्ट करती नजर आती हैं। अब हाल ही में करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन करीना और मां बबीता के साथ एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। जो कि उनके बचपन के दिनों में क्लिक कराई गई थी। इस थ्रोबैक तस्वीर में बबीता बेटी करीना को गोद में लिए और दूसरी ओर, करिश्मा पास में खड़ी मुस्कुराती दिख रही हैं। फोटो में करीना और करिश्मा बहुत क्यूट दिख रही हैं। 

साइना का ट्रेलर रिलीज
इंडियन बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक साइना का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। ट्रेलर को कुछ ही देर में बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में मोटिवेट करने वाले कई डायलॉग्स हैं। ट्रेलर की शुरुआत में  साइना की मां कहती हैं- 'रास्ते पर चलना एक बात है बेटा और रास्ता बनाना दूसरी बात, तू न बेटा वो दूसरी बात करने की सोच'। साइना के किरदार में परिणीति चोपड़ा हरियाणवी बोलने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, सानिया के कोच पुलैला गोपीचंद के किरदार में मानव कौल बेहद शानदार लग रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने की 6 महीने बाद सोशल मीडिया पर वापसी
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बीता साल बहुत मुश्किल भरा रहा। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद रिया को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ दिवंगत एक्टर के पिता केके सिंह ने भी एक्ट्रेस और उनके पूरे परिवार पर हत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी करने जैसे कई आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद एनसीबी द्वारा रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जेल भेज दिया गया था लेकिन बाद में मुंबई हाई कोर्ट ने एक्ट्रेस को जमानत दे दी। इन सबके बीच रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब करीब 6 महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर रिया ने अपनी मां का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की और लिखा, 'हमें महिला दिवस की बधाई। मां और मैं.. हमेशा साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी किस्मत.. मेरी मां।'

नन्हे मेहमान के साथ दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर 21 फरवरी को दोबारा मां बनीं थीं। महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर ने अपने नन्हें मेहमान की पहली झलक दिखलाई है। करीना ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में करीना अपने लाडले बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ करीना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है जो महिला नहीं कर सकती। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर