Coronavirus: इटली में फंसी है ये मशहूर भारतीय सिंगर, वीडियो शेयर कर बताया- एक महीने से अपने कमरे में बंद हूं

Singer Shweta pandit in Italy: मशहूर बॉलीवुड सिंगर अपने पति के साथ इटली में फंसी हुईं हैं। वो पिछले एक महीने से अपने कमरे में बंद हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर उस इटली के हालात बयां किए जो डरा देने वाले हैं।

Singer Shweta Pandit
Singer Shweta Pandit  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर श्वेता पंडित इटली में फंसी हुईं हैं
  • श्वेता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर इटली का हाल बयां किया
  • सिंगर ने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें केवल एंबुलेंस की आवाज सुनाई देती है

कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल गया है। भारत में भी यह फैलता जा रहा है और लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसे रोकने के लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठा रही है। अधिक लोगों तक यह वायरस ना पहुंच सके इसके लिए भारत को 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। लोगों को यह हिदायत दी जा रही है कि वो अपने घरों में ही रहें और जब तक बहुत जरूरी ना हो घर से ना निकलें।

कोरोना से अब तक कई हजार लोगों की मौत हो गई है जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान इटली का हुआ है जहां इस वायरस से करीब 7 हजार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इन सबके बीच एक दुखद खबर सामने आई है कि बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्वेता पंडित इटली में फंसी हुईं हैं। श्वेता ने वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी। सिंगर ने इस वीडियो में इटली देश के बुरे हाल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वो पिछले एक महीने से अपने कमरे से बाहर नहीं निकली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on

सिंगर ने बयां किया इटली का हाल

श्वेता ने इस वीडियो में बताया कि कोरोना वायरस बहुत गंभीर बात है। उन्होंने कहा, 'मैं जब सुबह उठती हूं तो केवल एंबुलेंस की आवाज आती है और बहुत दुख के साथ यह बता रही हूं।' उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझे फोन कर मैं बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं, अपने घर पर अपने परिवार के साथ हूं। 

नहीं चाहती भारत का हो ऐसा हाल

श्वेता ने कहा कि यह कई देशों को पकड़ रहा है जिसमें अमेरिका, लंदन जैसे देश हैं और यह अब भारत भी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने हमसे पूछा कि यह इटली तक कैसे पहुंचा तो बता दूं कि हमें भी यह नहीं पता कि यह किस तरह यहां इतना पहुंचा। जब तक हमें इसे समझ पाए, इसके बारे में पढ़ा और जानकारी हासिल की तब तक यह कई लोगों तक फैल चुका था। मैं नहीं चाहती ऐसा भारत में हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SP (@shwetapandit7) on

भारत आने वाली थीं श्वेता

श्वेता ने बताया कि होली के मौके पर वो भारत आने वाली थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि यह वायरस उनमें फैले और फिर भारत में उनसे किसी दूसरे शख्स को हो। श्वेता ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि हम सब इससे लड़ें, इसे पछाड़ें। घर पर रहिए। हाथ धोईए। परिवार वालों से दूर से बात करें। घर पर रहकर कुछ पढ़ें, म्यूजिक सुनें और आराम करें। सुरक्षित रहें।'

बता दें कि श्वेता पंडित ने फिल्म मोहब्बतें में कई गाने गाए जिसमें पैंरों में बंधन है, आंखें खुली, सोनी सोनी, चलते चलते जैसे गाने गाए। इसके अलावा उन्होंने फिल्म पार्टनर में यू आर माई लव, मेरे ब्रहर की दुल्हन का दो धारी तलवार समेत कई गाने गाए हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर