सलमान खान से ठीक नहीं है बोनी कपूर के रिश्ते, क्या मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर हैं इसकी वजह?

Salman Khan Boney Kapoor Relation: बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने चारों बच्चों को लेकर बात की है। बोनी ने इस बात का भी जिक्र किया है कि उनके रिश्ते सलमान खान से अब तनावपूर्ण हैं।

Salman Khan Boney Kapoor Relationship Is Strained Now Malaika Arora Arjun kapoor reason!
सलमान खान, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान से बोनी कपूर के रिश्ते अब तनावपूर्ण हैं।
  • बोनी ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है।
  • शायद इसके पीछे की वजह अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं! 

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर अक्सर अपने चारों बच्चों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते दिखते हैं। अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी और अंशुला सभी के साथ बोनी की अक्सर फोटोज सामने आती रहती हैं। हालांकि बोनी कपूर के सबसे करीब उनकी बेटी खुशी कपूर है। हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने चारों बच्चों को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू में बोनी कपूर ने इस बात का भी जिक्र किया है कि उनके रिश्ते सलमान खान से अब तनावपूर्ण हैं। और शायद इसके पीछे की वजह अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा से नजदीकियां हैं। 
दरअसल बोनी कपूर से इंटरव्यू में अर्जुन कपूर को बतौर हीरो लॉन्च ना करने का सवाल किया गया था। इस पर बोनी ने बताया कि अर्जुन हमेशा से ही फिल्म निर्देशक बनना चाहता थे। इसी वजह से एक नए हीरो के तौर पर बोनी ने कभी उन्हें लॉन्च करने की कोई योजना नहीं बनाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@boney.kapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@salmanholics) on

बोनी कपूर ने बताया, 'फिर एक दिन मुझे अचानक सलमान का कॉल आया कि अर्जुन को अभिनय में हाथ आजमाना चाहिए। क्योंकि उसमें इसके सारे गुण हैं, तो सलमान ने अर्जुन को अपने अंडर ले लिया और उसे तैयार किया। हालांकि सलमान के साथ मेरा रिश्ता फिलहाल तनावपूर्ण है। लेकिन शुरुआती दिनों में सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए खूब प्रोत्साहित किया था और मैं इसके लिए उनका हमेशा कर्जदार रहूंगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunkusafc) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voodly.in) on

बोनी कपूर इस इंटरव्यू में बताया, 'एक पिता होने के नाते सभी बच्चे मेरे फेवरेट हैं। लेकिन खुशी मेरी आंखों का तारा है। वो छोटी है सबसे छोटी बच्ची है मेरी। इसलिए दिल एक स्पेशल जगह रखती हैं।' वहीं बोनी कपूर ने बताया, 'अंशुला बचपन से ही अकादमिक रूप से तेज थी। वो हमारे परिवार की सबसे होनहार बच्ची है। अंशुला ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से 4 साल का अपना ग्रैजुएशन तीन साल में पूरा कर लिया था। वो अमेरिका में Google में काम कर रही थी। मैं चाहता था कि वह यहां मुंबई में आ जाए तो उसने अपना ट्रांसफर यहां कर लिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sarajanhvi) on

बोनी ने इस दौरान जान्हवी कपूर को लेकर भी बात की। बोनी ने कहा, 'जान्हवी से पहली फिल्म में श्रीदेवी के तरह अभिनय कौशल की उम्मीद करना अनुचित था। मुझे लगता है कि जान्हवी ने धड़क में बेहतरीन काम किया। यह देखते हुए कि शूटिंग के दौरान क्या हुआ था(मां श्रीदेवी का निधन)। मैं जान्हवी को क्रेडिट देता हूं कि उसने फिल्म की शूटिंग खत्म किया और उस दौरान मजबूत रहीं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर