ब्रह्मास्त्र के पोस्टर में दिखी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की केमेस्ट्री, अयान मुखर्जी ने शादी पर दिया हिंट

Brahmastra movie motion poster: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में आलिया भट्ट और रणबीर एक दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। देखें फिल्म का पोस्टर...

Brahmastra Motion Poster
Brahmastra  
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया पोस्टर रिलीज हो गया।
  • पोस्टर में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट एक दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं।
  • पोस्टर के साथ अयान मुखर्जी ने रणबीर-आलिया की शादी पर हिंट दिया है।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt Brahmastra look: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इस दौरान दोनों की बहुप्रतिक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया पोस्ट रिलीज हो गया है। पोस्टर में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर में शिवा के किरदार में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे में डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में देखा जा सकता है कि कुछ खगोलीय घटना हो रही है। पोस्टर शेयर के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि 'प्यार रोशनी है।' पहाल पार्ट: शिवा। ब्रह्मास्त्र का पहला चैप्टर का नाम। लेकिन, लंबे वक्त तक फिल्म का नाम पार्ट वन लव होने वाला था। क्योंकि ब्रह्मास्त्र के मूल में प्यार की ऊर्जा है। प्यार जो आग की तरह फैलता है, मूवी से परे जीवन में आता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

Also Read: सबसे महंगी फिल्म होगी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र', 300 करोड़ के पार बजट

शादी पर दिया हिंट 
ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर शेयर पर अयान मुखर्जी ने रणबीर-आलिया की शादी पर एक हिंट दिया। अयान मुखर्जी ने लिखा, 'ये है हमारा लव पोस्टर! हमें ये वक्त सही लगा। इसके अलावा आजकल हवा में कुछ ज्यादा ही है। शिवा और ईशा, रणबीर और आलिया। प्यार: सबसे बड़ा अस्त्र।' आपको बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म में आलिया और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म नौ सितंबर 2022 को रिलीज होगी।   
 
Brahamastra

रणबीर की सबसे महंगी फिल्म 
ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने बताया था कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी! 300 करोड़ के बजट पर उन्होंने संकेत किया कि बजट इससे अधिक भी हो सकता है। फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल निभाएंगे।

नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र सबसे पहले दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण कई बार इसे टाल दिया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर