Brahmastra Part 2 Dev: अयान मुखर्जी का खुलासा, शिवा से अलग ऐसे होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में देव की कहानी

Brahmastra Part Two Dev story: ब्रह्मास्त्र फिल्म के दूसरे पार्ट देव की कहानी पर सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पार्ट 2 की कहानी पर हिंट दिया है। जानिए क्या कहा अयान मुखर्जी ने।

Brahamastra Part 2 Dev
Brahamastra Part 2 Dev 
मुख्य बातें
  • ब्रह्मास्त्र फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी पर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव की कहानी पर फैन थ्योरी सामने आई है।
  • अयान मुखर्जी ने पार्ट 2 की कहानी पर एक बड़ा हिंट दिया है।

Brahmastra Part Two Dev: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तीसरे शुक्रवार भी फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं, फैंस अब दूसरे पार्ट देव का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई फैन थ्योरी वायरल हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने फिल्म की कहानी से जुड़ी एक बड़ी हिंट दी है। अयान के मुताबिक पहले पार्ट के मुकाबले दूसरा पार्ट ज्यादा डार्क होने वाला है।   

ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ' फिल्म के पहले पार्ट शिवा में शिवा और ईशा की लव स्टोरी देखने को मिली थी। फिल्म में दिखाया था कि शिवा को उसकी ताकत आग का एहसास प्यार के जरिए ही होती है। हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट देव का संघर्ष काफी डार्क होने वाला है। ये बेहद ही दिलचस्प होने वाली हैं।' अयान आगे कहते हैं कि, 'मेरी फिल्म की थीम प्यार और रोशनी है। फिल्म लंबे समय तक लव ही कहा गया था क्योंकि यही इसकी थीम थी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

Also Read: Brahmastra Box Office Collection Day 13

तीसरे शुक्रवार बिके 10 लाख टिकट्स 
23 सितंबर 2022 को नेशनल सिनेमा डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के ज्यादातर सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकट महज 75 रुपए में मिल रहे हैं। ऐसे में तीसरे शुक्रवार फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक तीसरे शुक्रवार  फिल्म के लगभग एक मिलियन यानी 10 लाख टिकट्स बिक गए हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 6.15 करोड़ रुपए से सात करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर लिया है। 

ब्रह्मास्त्र फिल्म तीन पार्ट हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट देव साल 2025 में रिलीज हो सकता है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दूसरे और तीसरे पार्ट की शूटिंग एक साथ करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण अवंतिका और रणवीर सिंह देव का किरदार निभा सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर