Celebs to Welcome Their Child in 2021: जल्द मां बनने वाली हैं ये 6 सेलेब्स, इस साल करेंगी अपने बच्चे का स्वागत

इस साल अब तक कई सेलेब्स अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे चुके हैं। जानें इस साल कौन- कौन से सेलेब्स करेंगे अपने बच्चों का स्वागत।

Neeti Mohan and Lisa Haydon
Neeti Mohan and Lisa Haydon  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस साल अब तक कई सेलेब्स अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर चुके हैं।
  • श्रेया घोषाल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी प्रेग्नेंसी की जानकारी।
  • जानें वो 6 सेलेब्स जो इस साल देंगी अपने बच्चे को जन्म।

पिछले साल कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर से दुखद खबरें सुनने को मिली थीं तो वहीं दूसरी तरफ इस महामारी ने परिवारों को और करीब लाने में भी मदद की। इस दौरान लोगों को अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिला तो वहीं एंटरटेनमेंट जगत के बहुत से सेलेब्स पेरेंट्स भी बने। 

इस साल अनुष्का शर्मा- विराट कोहली से लेकर करीना कपूर खान और सैफ अली खान तक अपने बच्चे का स्वागत कर चुके हैं। तो वहीं अब तक कई सेलेब्स यह जानकारी दे चुके हैं कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। जानें इस साल कौन- कौन से सेलेब्स करेंगे अपने बच्चों का स्वागत।

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी। श्रेया ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए रोमांचित हैं। हमें खुद को जीवन के इस नए अध्याय के लिए तैयार कर रहे हैं जिसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' मालूम हो कि 34 साल की श्रेया ने 5 फरवरी 2015 को अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। 

नीति मोहन

सिंगर नीति मोहन प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि वो और उनके पति निहार पांड्या पेरेंट्स बनने वाले हैं। मालूम हो कि नीति ने फरवरी 2019 में अपने बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी की थी।

लीजा हेडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी थी इस साल जून महीने में वो अपनी तीसरी संतान को जन्म देंगी, जो कि बेटी है। मालूम हो कि इससे पहले लीजा के दो बेटे हैं।

किश्वर मर्चेंट

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। किश्वर और उनके पति सुय्यश राय ने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी। किश्वर ने बताया कि 40 साल की उम्र में उन्होंने नैचुरल तरीके से कंसीव किया है। बता दें कि किश्वर और सुय्यश ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 16 दिसंबर 2016 को शादी की थी। किश्वर उम्र में सुय्यश से करीब 8 साल बड़ी हैं।

गैल गैडोट

वंडर वुमन की स्टार गैल गैडोट तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली फोटो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। मालूम हो कि गैल गैडोट की दो बेटियां हैं। 

हैल्सी

सिंगर हैल्सी ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की और फैंस को यह जानकारी दी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। यह पहली बार है जब वो मां बनेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर