Celina Jaitly Birthday: तीन बेटों की मां हैं एक्ट्रेस सेलिना जेटली, इस बीमारी से हो गया था एक बेटे का निधन

बॉलीवुड
Updated Nov 24, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Celina Jaitly Turns 38: एक्ट्रेस सेलिना जेटली का आज बर्थडे है और वो 38 साल की हो गईं हैं। 2 साल पहले सेलिना के बेटे का निधन हो गया था जबकि उनका दूसरा बेटा इस वजह से आईसीयू में था।

Celina Jaitly with her Sons
Celina Jaitly with her Sons 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सेलिना जेटली का आज बर्थडे हैं और वो 38 साल की हो गईं हैं
  • सेलिना तीन बेटों की मां हैं और 2 साल पहले उनके एक बेटे का निधन हो गया था
  • सेलिना ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का आज बर्थडे हैं और वो 38 साल की हो गईं हैं। सेलिना का जन्म 24 नवंबर 1981 को काबुल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। सेलिना के पिता कर्नल थे जबकि उनकी मां भारतीय सेना में नर्स थीं वहीं सेलिना के भाई भी इंडियन आर्मी में थे। जिसके चलते सेलिना भी बड़ी होकर पायलट या डॉक्टर के तौर पर आर्मी जॉइन करना चाहती थीं हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। 

सेलिना ने कोलकाता की मोबाइल फोन कंपनी में मार्केटिंग जॉब की थी लेकिन इसके बाद उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। साल 2001 में वो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की चौथी रनर-अप रहीं थीं। इसके बाद साल 2003 में सेलिना ने फिल्म जानशीन फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें वो एक्टर फरदीन खान के अपोजिट नजर आईं जिसने भारत में ठीकठाक कमाई की। इसके बाद वो सनी देओल के साथ फिल्म खेल में काम किया जो फ्लॉप साबित हुई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) on

 

इसके बाद सेलिना ने नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, जवानी दीवानी, गोलमाल रिटर्न्स और जिंदी जैसी फिल्मों में काम किया। सेलिना के करियर से अलग अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो 23 सितंबर 2010 को उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन और होटल बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली थी। 24 मार्च 2012 को उन्होंने दो जुड़वां बेटों विंस्टन हाग और विराज हाग को जन्म दिया। 

सेलिना के बेटे का हो गया था निधन

10 सितंबर 2017 को सेलिना ने एक बार फिर दो जुड़वां बेटों आर्थर और शमशेर हाग को जन्म दिया लेकिन दिल की बीमारी के चलते उनके बेटे शमशेर का निधन हो गया। अपने बच्चे को खोने का दर्द सेलिना ने सोशल मीडिया पर बयां किया था। उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा था कि जीवन हमेशा वैसा नहीं होता जैसा हम सोचते हैं। हमारा बेटा शमशेर अपनी जिंदगी का सफर पूरा नहीं कर सका।  उम्मीद करती हूं कि यह दर्द एक दिन खूबसूरत यादों में बदलेगा।

वहीं उनके दूसरे बेटे आर्थर का जन्म भी समय से पहले हुआ था और वो शुरुआती दो महीने आईसीयू में थे। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी की जंग जीत ली और अब वो 2 साल के हो गए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial) on

 

गे शख्स के साथ रह चुका है रिश्ता

सेलिना ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो एक गे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने बताया था कि वो कोलकाता में स्ट्रगल के दिनों में एक गे से उनका रिलेशनशिप था जिसके कारण वो सदमें में थीं। 

बता दें कि सेलिना तीन बच्चों की मां हैं और पूरी तरह मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और इसके जरिए फैंस से जुड़ी हुईं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर