Deepika Padukone, Kartik Aaryan: सेंटा बने कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण ने मांगा ये खास गिफ्ट

बॉलीवुड
Updated Dec 24, 2019 | 19:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone, Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सेंटा कैप में अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद दीपिका ने उनसे एक खास गिफ्ट की डिमांग कर डाली।

Deepika Padukone, Kartik Aaryan: सेंटा बने कार्तिक आर्यन, दीपिका पादुकोण ने मांगा ये खास गिफ्ट
Deepika Padukone, Kartik Aaryan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन बने सेंटा क्लॉज
  • दीपिका पादुकोण ने कार्तिक ने मांगा ये गिफ्ट
  • दीपिका की छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। कल यानि 25 दिसंबर को क्रिसमस है और इससे पहले कार्तिक ने एक खास फोटो शेयर की। जिसे देखकर बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने उनसे एक खास डिमांड कर डाली।

दरअसल कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे सेंटा क्लॉज की रेड कैप पहने नजर आ रहे हैं। वाइट टी-शर्ट के साथ रेड जैकेट में सनग्लासेज लगाए कार्तिक बेहद कूल सेंटा लग रहे हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा कि क्यों डरना जब सेंटा यहां हैं। किस-किस को गिफ्ट चाहिए? उनका ये कैप्शन देखकर दीपिका खुद को रोक नहीं पाई और अपना गिफ्ट मांग लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Y fear when Santa is here Kis kis ko gift chahiye A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

कार्तिक के 'किस किस को गिफ्ट चाहिए' वाले कैप्शन पर दीपिका ने लिखा कि मुझे! जाकर छपाक देखिए। इस पर कार्तिक ने रिप्लाई किया कि वो तो हमारे लिए है। इसे (छपाक) देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपिका और कार्तिक साथ में मस्ती करते हुए दिख चुके हैं। दरअसल दीपिका ने कार्तिक को उनकी फिल्म पति पत्नी और वो के गाने 'धीमे धीमे' पर डांस सिखाने के लिए कहा था। ऐसे में कार्तिक ने दीपिका को एयरपोर्ट पर इस गाने का हूक स्टेप सिखाया। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में दिखेंगी। वहीं कार्तिक जान्हवी के साथ दोस्ताना 2, सारा अली खान के साथ आज कल और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर