Christmas Box Office: क्रिसमस पर रिलीज हुई फ‍िल्‍मों ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, अब रणवीर की '83' पर टिकी निगाहें

Christmas Box office collection Movie 83: क्रिसमस के मौके पर इस साल रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 की धूम रहेगी। ट्रेड एनालिस्‍ट क्रिसमस पर इस फ‍िल्‍म की अच्‍छी कमाई का अनुमान लगा रहे हैं।

Christmas Box office collection
Christmas Box office collection 
मुख्य बातें
  • आंकड़े बताते हैं कि क्रिसमस पर फ‍िल्‍में रिलीज करना हमेशा से फायदे का सौदा रहा है।
  • साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर सूने रह गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
  • इस बार रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 क्रिसमस के मौके पर हो रही रिलीज।

Christmas Box office collection: बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 को क्रिसमस की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलेगा, ऐसा मानना है फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों का। यह फ‍िल्‍म क्रिसमस से एक दिन पहले आई है और अच्‍छी खासी चर्चा बटोर चुकी है। फ‍िल्‍म की स्‍टार कास्‍ट अच्‍छी है, रिलीज से पहले समीक्षकों ने अच्‍छे रिव्‍यूज दिए हैं। इसी वजह से फ‍िल्‍म को लेकर दर्शकों में एक क्रेज देखा जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि क्रिसमस पर फ‍िल्‍में रिलीज करना हमेशा से फायदे का सौदा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बीते साल यानि 2020 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर सूने रहे थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 

कबीर खान के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म 83 कोरोना काल की वजह से लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करती रही। साल 1983 में भारतीय टीम द्वारा जीते गए क्रिकेट विश्‍वकप के संघर्ष को दिखाने वाली इस फि‍ल्‍म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेड एनालिस्‍ट रोहित जायसवाल के अनुसार, फिल्म 83 पहले दिन 16 से 18 करोड़ कमा सकती है। वहीं सुमित कादेल के अनुसार, फिल्म 83 पहले दिन 13 से 15 करोड़ के बीच ओपनिंग दे सकती है। शनिवार और रविवार को कमाई बढ़ेगी क्‍यों क्रिसमस और रविवार है।  

Also Read: Review: वर्ल्ड कप जीतने की रोमांचक संघर्ष यात्रा है 'फिल्म 83', कपिल देव के रोल में छा गए रणवीर सिंह

बीते पांच सालों में क्रिसमस पर तमाम दिग्‍गज सितारों की फ‍िल्‍में र‍िलीज होती रही हैं। सुपरस्‍टार शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, वरुण धवन की फ‍िल्‍में बीते वर्षों में क्रिसमस के इर्दगिर्द रिलीज हुई हैं और इन फ‍िल्‍मों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आइये एक नजर डालते हैं इन्‍हीं फ‍िल्‍मों और उनके प्रदर्शन पर- 

साल 2015

साल 2015 में क्रिसमस के मौके पर 18 दिसंबर को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की बाजीराज मस्‍तानी और शाहरुख खान-वरुण धवन की दिलवाले रिलीज हुई थी। कलेक्‍शन की बात करें तो बाजीराज मस्‍तानी ने 350 करोड़ से ज्‍यादा रुपये कमाए थे जबकि दिलवाले ने दुनियाभर में 376.85 करोड़ की कमाई की। 

साल 2016 

आमिर खान की फिल्म दंगल इस दशक की दूसरी सबसे ज्यादा 374.53 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म है। यह फिल्म कॉमन वेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली बहनों पर आधारित थी। यह फ‍िल्‍म साल 2016 में क्रिसमस से 2 दि न पहले रिलीज हुई थी। 

साल 2017 

साल 2017 में क्रिसमस के मौके पर सुपरस्‍टार सलमान खान और कटरीना कैफ की फ‍िल्‍म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी। यह फ‍िल्‍म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया गया था। इस फ‍िल्‍म ने कमाई के मामले में कई फ‍िल्‍मों को पीछे कर दिया था। फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में 570 करोड़ की कमाई की जिसमें से 434.82 करोड़ रुपये की कमाई भारत में हुई। यह सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है।

साल 2018 

साल 2018 में शाहरुख खान की फ‍िल्‍म जीरो और रणवीर सिंह की सिंबा रिलीज हुई थी। जीरो 21 दिसंबर और सिंबा 28 दिसंबर को आई। कलेक्‍शन की बात करें तो जीरो ने 180 करोड़ के आसपास कमाई की। वहीं सिंबा की बात करें तो सिंबा ने देश में 250 करोड़ के आसपास कमाए। जबकि बाकी देशों में इसकी कमाई 100 करोड़ के आसपास रही। 

साल 2019

साल 2019 में क्रिसमस के आसपास दो फ‍िल्‍में रिलीज हुईं और दोनों ही सुपरस्‍टार्स की। 20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की दबंग 3 और 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंची अक्षय कुमार-करीना कपूर की फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज। कमाई की बात करें तो दबंग 3 ने दुनियाभर में 250 करोड़ से अधिक की कमाई की जबकि 150 करोड़ से अधिक की कमाई घरेलू बॉक्‍स ऑफ‍िस पर की। वहीं गुड न्‍यूज ने दुनियाभर में 320 करोड़ के आसपास और 250 करोड़ से अधिक भारत में कमाई की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर