Dabangg 3 New Promo: इनकी खुशी के लिए किसी को भी दुखी कर सकते हैं चुलबुल पांडे, सलमान ने शेयर किया नया प्रोमो

बॉलीवुड
Updated Oct 22, 2019 | 15:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Movie Dabangg 3: दबंग 3 का ट्रेलर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इससे पहले सलमान ने फिल्म का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म में खुशी का रोल निभाने वाली सई मांजरेकर से मिलवा रहे हैं।

Dabangg 3 New Promo
Dabangg 3 New Promo 
मुख्य बातें
  • सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें सलमान खुशी नाम के कैरेक्टर से मिलवा रहे हैं
  • फिल्म में खुशी का रोल सई मांजरेकर निभाएंगी, यह उनकी डेब्यू फिल्म है
  • फिल्म का ट्रेलर 23 अक्टूबर को जबकि फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है लेकिन उससे पहले सलमान खुद फिल्म के किरदारों को दर्शकों से मिलवा रहे हैं। कल यानी सोमवार को सलमान ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के किरदार रज्जो से दर्शकों को मिलवाया था वहीं अब उन्होंने फिल्म में खुशी का रोल निभाने जा रही सई मांजरेकर से दर्शकों को मिलवाया है।

सलमान ने दबंग 3 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें वो सई मांजरेकर के किरदार खुशी से मिलवाते दिख रहे हैं। इस प्रोमो में खुशी का पोस्टर दिख रहा है और सलमान उसके सामने खड़े होकर उनके बारे में बताते हुए कहते हैं, 'ई है हमारी बेबी खुशी। सीधी साधी मासूम अति सुंदर। इनकी खुशी के लिए हम किसी को भी दुखी कर सकते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

 

इससे पहले उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के कैरेक्टर रज्जो से दर्शकों को मिलवाया था। जिसमें सलमान कहते नजर आते हैं कि ये हैं हमारी सुपर सेक्सी मिसेज रज्जो। वाह! क्या बात है। अभी भी हमारी हबीबी। मालूम हो कि फिल्म में सोनाक्षी सलमान की पत्नी के रोल में ही नजर आएंगी।  

बता दें कि कल यानी 23 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि सलमान ट्रेलर में फैंस को सरप्राइज देंगे जो कि उनका आइटम गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' होगा। इस गाने में उनके साथ लवयात्री फेम एक्ट्रेस वरीना हुसैन नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

मालूम हो कि यह साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग की सीक्वल होगी जिसमें सई मांजरेकर भी नजर आएंगी। यह सई की डेब्यू फिल्म है।  फिल्म को प्रभू देवा ने डायरेक्ट किया है और यह 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर