Dabangg Trailer: दबंग 3 के ट्रेलर में इतनी बड़ी गलती, खुद सलमान खान भी नहीं कर पाए नोटिस, हुए ट्रोल

बॉलीवुड
Updated Oct 24, 2019 | 13:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dabangg Trailer out: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की फ‍िल्‍म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार शाम र‍िलीज हुआ और उसके तुरंत बाद एक गलती की वजह से मेकर्स और खुद सलमान खान ट्रोल हो गए।

Dabangg 3
Dabangg 3 

Dabangg Trailer out: बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की फ‍िल्‍म दबंग 3 का ट्रेलर बुधवार शाम र‍िलीज हुआ। ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया। फैंस ने सलमान खान के एक्‍शन और किच्‍चा सुदीप के अंदाज को सराहा। हालांकि ट्रेलर रिलीज के तुरंत बाद एक गलती की वजह से मेकर्स और खुद सलमान खान ट्रोल हो गए। यह गलती बहुत छोटी नहीं है, बल्कि फ‍िल्‍म की रिलीज से संबंधित है। 

दबंग सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म दबंग 3 दिसंबर की 20 तारीख को रिलीज हो रही है। मेकर्स ने ट्रेलर के आखिरी में जो रिलीज डेट दिखाई उसमें दिसंबर की स्पेलिंग गलत लिखी है। ट्रेलर में DECEMBER की जगह DECEMEBER लिखा गया है। इस गलती पर फैंस ने मीम्‍स बनाने शुरू कर दिए और उन्‍हें ट्रोल कर दिया। ट्रोल करने वालों ने सलमान खान को भी नहीं बख्‍शा। उन्‍होंने सलमान खान की भी सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई की है। 

बता दें कि दबंग 3 साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग की सीक्वल है। फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सलमान की पत्नी रज्जो के रोल में नजर आएंगी। वहीं उनके अलावा फिल्म में एक नई एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी दिखाई देंगी, जो कि महेश मांजरेकर की बेटी हैं।

सई फिल्म दबंग-3 से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं और पहली ही फिल्म में वो अपने से कई साल बड़े सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखेंगी। दरअसल फिल्म में सलमान खान जब अपने 20s में होंगे, तब उनकी लव इंस्ट्रेस्ट सई बनेंगी। उसी वक्त की दोनों की एक नई लव स्टोरी दबंग-3 में देखने को मिलेगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर