Fatima Sana Shaikh को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का सुनहरा मौका, खास रोल में दिखेगी दंगल गर्ल

फातिमा सना शेख बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक यंग एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में दर्शकों को बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपने एक्टिंग के लिए मशहूर फातिमा के हाथों में अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

Fatima Sana Shaikh
फातिमा सना शेख 
मुख्य बातें
  • फिल्म चाची 420 में नजर आई थीं फातिमा सना शेख, दंगल जैसी हिट फिल्म का‌ रही हैं हिस्सा।‌
  • फातिमा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, तमिल फिल्म आरुवी के हिंदी रिमेक में काम करने की तैयारी।
  • किरदार और फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं एक्ट्रेस, बेस्ट देने की कर रहीं तैयारी।

मुंबई: कम उम्र में बड़ा नाम कमाने वालीं फातिमा सना शेख ने फिल्म 1997 में आमिर खान और अजय देवगन स्टारर फिल्म इश्क से कैमियो करके अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। ठीक इसी साल वह कमल हासन की फिल्म चाची 420 में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं। बचपन से फातिमा सना शेख को फिल्मों में काम करने का शौक था। वह दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी कुछ बड़ी और बहुचर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

दंगल में उनके परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया था और यह फिल्म उनकी पहचान बन गई थी। हाल ही में यह खबर आई है कि फातिमा सना शेख को एक फिल्म ऑफर की गई है जो तमिल फिल्म आरुवी का हिंदी रिमेक है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फातिमा सना शेख नायक का किरदार निभाने वाली हैं।

बेहद दिलचस्प है इस फिल्म की कहानी:
इस प्रोजेक्ट को लेकर बात करते हुए फातिमा ने कहा कि उन्हें इस फिल्म की कहानी और खुद यह फिल्म बेहद दिलचस्प लगी है। यह फिल्म एक लड़की और उसके जर्नी को बयां करेगी जिसमें दर्शकों को यह देखने को मिलेगा की वह कैसे समाज की वेदनाओं से खुद को आजाद करती है।

फातिमा के कंधों पर है बड़ी जिम्मेदारी:
इससे पहले फातिमा ने जितनी भी फिल्में की हैं वह सभी मल्टीस्टारर रह चुकी हैं। फातिमा के एक्टिंग करियर की यह पहली ऐसी फिल्म होगी जिसमें वह नायक का किरदार निभाएंगी। इतनी बड़ी जिम्मेदारी के ऊपर बात करते हुए फातिमा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म का चुनाव अपने कैरेक्टर को देखकर नहीं किया है। वह बस पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म में अपने हिस्सेदारी पर फोकस कर रही हैं।

Fatima

इस फिल्म के लिए आई थी ‌स्ट्रांग फीलिंग:
फातिमा यह बताती हैं कि इस फिल्म का ऑफर पाकर वह बेहद खुश हैं और उन्हें इस फिल्म के लिए बेहद स्ट्रांग फीलिंग आई थी। उन्होंने बताया यह फिल्म देखने के बाद उन्हें इस फिल्म को करने का बहुत मन किया था। भले ही यह फिल्म एक रीमेक है लेकिन इसमें कुछ नयापन जरूर होगा इसके लिए वह अपनी कमर कस रहीं हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर