Deepveer Wedding Anniversary: दीपिका पादुकोण की कुंडली में है राज योग, जानिए कैसी रहेगी आगे की लाइफ

Deepika Padukone and Ranveer Singh Wedding Anniversary: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को आज दूसरी सालगिरह है। दीपिका पादुकोण की कुंडली में राज योग है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण के लिए साल 2020 काफी खराब रहा है।
  • दीपिका पादुकोण की कुंडली तुला लग्न और तुला राशि की है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। 14 नवंबर 2018 को इटली के विला डेल बालबीएनलो में शादी की थी। दीपिका पादुकोण के लिए साल 2020 काफी खराब गया। हालांकि, दीपिका की कुंडली में राज योग है। 

दीपिका पादुकोण की कुंडली तुला लग्न और तुला राशि की है। लग्न में मंगल, चंद्रमा, केतु, द्वितीय भाव में शनि, तृतीय में सूर्य, शुक्र, बुध, चतुर्थ में गुरु और सप्तम भाव में राहु बैठा हुआ है। 

लग्न में मंगल केतु के साथ बैठा हुआ है और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। मंगल के साथ केतु मांगलिक प्रभाव को कम कर रहा है। चंद्र कुंडली से भी मंगल प्रथम भाव में ही आएगा। गुरु की दृष्टि में अमृत होता है। गुरु अष्टम भाव को देख कर लंबी उम्र देगा। 

परेशानी दे सकता है राहु
सप्तम दृष्टि गुरु की दशम भाव अर्थात कर्म भाव पर पड़कर कर्म प्रधान व्यक्तित्व प्रदान करता है। गुरु की नवम दृष्टि व्यय भाव पर धार्मिक कार्यों में धन के व्यय को दिखाता है। 

शुक्र तृतीय भाव में धनु राशि में स्थित है। शुक्र भाग्य भाव को देखकर उसको मजबूत कर रहा है। सप्तम राहु थोड़ी परेशानी दे सकता था लेकिन पहली बात तो वह मंगल की राशि में है और दूसरा कुंडली की और ग्रह स्थितियां बहुत ही मजबूत हैं।

विवादों में रहा 2020
दीपिका पादुकोण के लिए साल 2020 काफी खराब रहा था। इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। इस दौरान वह जेएनयू में विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुई थी। छपाक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

दीपिका पादुकोण के लिए दूसरा झटका तब लग जब उनकी साल 2017 की ड्रग्स चैट सामने आई थी। ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण और उनकी एक्स मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी ने पूछताछ की थी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर