Deepika Padukone New Haircut: दीपिका पादुकोण ने करवाया हेयरकट, फ्रेश लुक देख रणवीर सिंह बोले - मार दो मुझे

बॉलीवुड
Updated Dec 08, 2019 | 19:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone New Photo: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में नया हेयरकट लिया है और उन्होंने इसकी फोटो शेयर की। जिसे देखकर रणवीर सिंह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाएं।

Deepika Padukone New Haircut: दीपिका पादुकोण ने करवाया हेयरकट, फ्रेश लुक देख रणवीर सिंह बोले - मार दो मुझे
Deepika Padukone New Haircut: दीपिका पादुकोण ने करवाया हेयरकट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने नए हेयरकट की फोटो शेयर की
  • तस्वीर देख दीवाने हुए रणवीर सिंह
  • दीपिका फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। जल्द ही वे फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। दीपिका काफी वक्त से पर्दे से दूर थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर वे एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम उनकी स्टाइलिश फोटोज से भरा पड़ा है। दीपिका का स्टाइल बिल्कुल डिफरेंट हैं। हाल ही में दीपिका ने नया हेयरकट लिया है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपना नया हेयरकट दिखा रही हैं। दीपिका ने अपने बालों को छोटा करवा लिया है। साइड पार्टिंग के साथ वे Lob (लोब) हेयरस्टाइल में दिख रही हैं। इस फोटो में दीपिका बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Tadaaaaa!!! A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

दीपिका की ये तस्वीर उनके फैंस के साथ-साथ रणवीर सिंह को भी बहुत पसंद आ रही है। रणवीर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि मार दो मुझे। आलिया भट्ट को भी दीपिका का ये हेयरकट बहुत अच्छा लगा। उन्होंने लिखा, 'ओएमजी ब्यूटी।'

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक अगले साल 10 जनवरी को आने वाली है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें पहली बार विक्रांत मेसी, दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगे।

इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ भी दिखेंगी। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर