Deepika Padukone Lookalike: हूबहू दीपिका पादुकोण की तरह दिखती है ये लड़की, बाहर निकलती है तो सेल्फी लेने लगते हैं फैंस

Deepika Padukone Doppelganger: बॉलीवुड के तमाम सितारों के हमशक्ल की खबरें हमने पढ़ीं और अब दीपिका पादुकोण की तरह दिखने वाली एक लड़की चर्चा में है। यह हूबहू दीपिका की तरह दिखती है।

Deepika Padukone Lookalike Rijuta Ghosh
Deepika Padukone Lookalike Rijuta Ghosh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की तरह दिखने वाली एक लड़की चर्चा में है।
  • यह लुक और स्टाइल से हूबहू दीपिका की तरह दिखती है।
  • रिजुता घोष देब को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Deepika Padukone Doppelganger: बॉलीवुड के तमाम सितारों के हमशक्ल की खबरें हमने पढ़ीं। रणबीर कपूर, से लेकर ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन तक के हमशक्ल मौजूद हैं। अब दीपिका पादुकोण की तरह दिखने वाली एक लड़की चर्चा में है। यह हूबहू दीपिका की तरह दिखती है। उसका ना केवल चेहरा, बल्कि लुक और स्टाइल भी बिल्कुल दीपिका पादुकोण जैसा है।

वह दीपिका पादुकोण की तरह चलती है, बैठती है और उठती है। उसका अंदाज एक दम दीपिका की तरह है। इस लड़की का नाम रिजुता घोष देब है। रिजुता की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 

रिजुता घोष देब को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। वह आए दिन अपनी नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। फैंस उन्हें देखकर दीपिका पादुकोण 2.0 बोल रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा- रणवीर सिंह बस आपको गलती से ना देख लें, नहीं तो वह भी हैरान हो जाएंगे। रिजुता की एक एक तस्वीर पर हजारों कमेंट और लाइक्स आए हुए हैं। मूलत: कोलकाता की रहने वाली रिजुता घोष देब इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। मीडिया में उनकी चर्चा हुई तो उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी इजाफा हो गया है। 

Also Read: मिलिए अमिताभ बच्‍चन के हमशक्‍ल शशिकांत पेडवाल से, बाहर जाते हैं तो महानायक समझ पीछे भागते हैं लोग



वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी थे। अब वह शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। इसी के साथ वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर पर भी काम कर रही हैं। बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार नजर आएगी। वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ भी एक प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर