दीपिका पादुकोण ने नहीं छोड़ी लव रंजन की फिल्म, रणबीर कपूर के साथ आ सकती हैं नजर

बॉलीवुड
Updated Sep 24, 2019 | 16:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में खबरें आईं थीं कि दीपिका पादुकोण ने लव रंजन की फिल्म छोड़ दी है और इसमें श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। लेकिन नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दीपिका ने ये फिल्म कभी छोड़ी ही नहीं थी।

Deepika Padukone, Luv Ranjan
Deepika Padukone, Luv Ranjan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण अब भी हैं लव रंजन की फिल्म का हिस्सा
  • MeToo में आ चुका हैं लव रंजन का नाम
  • लव रंजन की फिल्म में दीपिका के साथ रणबीर कपूर और अजय देवगन आएंगे नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अगले साल की शुरुआत में ही उनकी फिल्म छपाक आने वाली है। इसके बाद वे फिल्म 83 में भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका के प्यार का पंचनामा फेम फिल्ममेकर लव रंजन की फिल्म में काम करने की भी चर्चा थी। कुछ वक्त पहले दीपिका और रणबीर कपूर को लव रंजन के घर के बाहर देखा गया था, जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों उनकी फिल्म में काम करने वाले हैं। लव रंजन का नाम MeToo मामले में आ चुका है, ऐसे में दीपिका के फैंस उनसे काफी नाराज थे और उस वक्त ट्विटर पर #notmydeepika ट्रेंड करने लगा था।

इसके बाद दीपिका ने बिना किसी का नाम लिए ये कंफर्म किया कि वे ऐसे किसी आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी। हाल ही में खबरें आईं थीं कि दीपिका के फिल्म से अलग होने के बाद उनकी जगह साहो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ले ली है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। एक वेबसाइट ने इन सब खबरों को खारिज करते हुए बताया है कि दीपिका अब भी लव रंजन की फिल्म का हिस्सा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

इस रिपोर्ट में बताया कि गया कि किसी और एक्ट्रेस के फिल्म में आने की खबर पढ़कर दीपिका और मेकर्स हैरान रह गए। क्योंकि इन सब खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। दीपिका और डायरेक्टर दोनों जानते हैं कि वे साथ में फिल्म कर रहे हैं। वे फिल्म के बारे में विस्तार से बाद करने के लिए कई मीटिंग्स भी कर चुके हैं। अगर ये बात सच होती हैं कि दीपिका और रणबीर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम रोल में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranbirdeepi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें उनके अपोजिट विक्रांस मेसी नजर आने वाले हैं। ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी काम कर रही हैं। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। जिसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे और दीपिका उनकी पत्नी बनेंगी। फिल्म 83 अगले साल 10 मई को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर