रणवीर स‍िंह को इस बात पर ससुराल में नहीं मिलती एंट्री, दीपिका पादुकोण ने क‍िया खुलासा

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 11, 2019 | 15:00 IST

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से हाल ही में उनके और रणवीर स‍िंह के स्‍टाइल के बारे में सवाल क‍िए गए। ज‍िस पर एक मजेदार खुलासा हुआ है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone
Ranveer Singh and Deepika padukone 

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में हर फील्‍ड में खुद को साब‍ित क‍िया है और फैशन भी इन्‍हीं में से एक है। पर्दे पर तो वह अंदाज में खूबसूरत द‍िखी ही हैं, पर्सनल स्‍टाइल के मामले में भी वह पीछै नहीं रही हैं। उनको फैशन आयकन के तौर पर भी देखा जाता है। वैसे प‍िछले कुछ साल से दीपिका पादुकोण लगातार अपने लुक्‍स के साथ एक्‍सपेर‍िमेंट कर रही हैं। कुछ लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आ रहा है तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि उनकी तुलना और स्‍टाइल के मामले में लाउड रहने वाले उनके पति व एक्‍टर रणवीर सिंह से भी होती है। 

हाल ही में एक इवेंट में दीपिका पादुकोण से उनके स्‍टाइल के बारे में खुलकर सवाल रखे गए। इस बातचीत में दीपिका पादुकोण ने बताया क‍ि वह जींस और टी-शर्ट में सबसे ज्‍यादा कंफर्ट महसूस करती हैं लेकिन उनके इस अंदाज सब उनको बोर‍िंग कहते हैं। वहीं जब उन्‍होंने कुछ नया आजमाया तो सभी उनकी तुलना रणवीर से करने लगे। आख‍िर लोग चाहते क्‍या हैं! 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepikapadukone.closet (@deepikapadukone.closet) on

वहीं रणवीर सिंह के फैशन पर दीपिका का कहना था क‍ि अपने ससुराल जाने के लिए (दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स) रणवीर को अपना स्‍टाइल थोड़ा कम करना पड़ता है। वह सादे कपड़ों में, अक्‍सर वाइट टी-शर्ट और ब्‍लू जींस में दीपिका पादुकोण के मम्‍मी-पापा से मिलते हैं, वरना उनको घर में एंट्री नहीं मिलती है! वहीं उस घर में रहने के ल‍िए भी रणवीर सिंह का अपना अलग वॉर्डरोब है ज‍िसमें ब्‍लैक, वाइट, ब्‍लू और ग्रे जैसे शेड्स शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर