The Intern: नई फिल्म द इंटर्न में साथ दिखेगी दीपिका पादुकोण-ऋषि कपूर की जोड़ी, जानें कब हो रही रिलीज

The Intern Deepika Padukone Rishi Kapoor Film Logo: दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का लोगो पोस्टर रिलीज हो गया है साथ ही ये 2021 में रिलीज होगी।

The Intern Is Deepika Padukone Rishi Kapoor New Film Release In 2021
ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण जल्द ऋषि कपूर के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली हैं।
  • दीपिका और ऋषि साथ में फिल्म द इंटर्न में काम कर रहे हैं।
  • ये फिल्म साल 2015 में आई हॉलीवुड मूवी द इंटर्न की हिन्दी रीमेक होगी। 

दीपिका पादुकोण की नई फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। फिल्म छपाक की चर्चाओं के बीच एक रिपोर्ट आई थी कि दीपिका पादुकोण जल्द अपने दोस्त रणबीर कपूर के पिता और फेमस एक्टर ऋषि कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। दीपिका और ऋषि दोनों के साथ में एक फिल्म करने की खबर थी। अब ये खबर कंफर्म हो चुकी है और अपनी अपकमिंग फिल्म में दीपिका पादुकोण, ऋषि कपूर के साथ काम करने वाली हैं। जी हां, लंबे टाइम से फिल्ममेकर लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ काम करने खबरें आ रही थीं। लेकिन अबतक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका, रणबीर तो नहीं लेकिन उनके पिता ऋषि कपूर के साथ जरूर नए प्रोजेक्ट में हिस्सा ले रही हैं। दोनों साल 2015 में आई फेमस हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे। 

 

 

 


दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी फिल्म द इंटर्न का लोगो पोस्टर भी शेयर कर दिया है। उनकी ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी। फिल्म में ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाएंगे। जबकि हॉलीवुड फिल्म में ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो लीड रोल में थे। खास बात ये है कि दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rishi_kapoor_rk) on


दीपिका पादुकोण ने फिल्म के बारे में बताया, 'द इंटर्न एक खूबसूरत रिलेशनशिप की कहानी है। ये फिल्म वर्कप्लेस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी आज के दौर में काफी जीवंत है। मैं एक लाइट और कॉमेडी ड्रामा फिल्म की तलाश में थी और ये फिल्म उसी तरह की है। मैं इस जर्नी की शुरुआत करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' बता दें, ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण ने पहले ओम शांति ओम और लव आज कल में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में हिट रही हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर