यौन उत्पीड़न के किसी आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी दीपिका पादुकोण, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड
Updated Aug 07, 2019 | 00:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें थीं कि वो लव रंजन के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इसपर जवाब दिया है। लव रंजन पर मी टू कैंपेन के तहत कई गंभीर आरोप लगे थे।

Deepika Padukone and Luv Ranjan
Deepika Padukone and Luv Ranjan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें थीं कि वो लव रंजन के साथ काम कर सकती हैं
  • एक्ट्रेस ने कहा कि वो सेक्सुअल हैरासमेंट के किसी आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी
  • कुछ दिनों पहले लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुईं थीं दीपिका पादुकोण
  • #MeToo कैंपेन के तहत लव रंजन पर लगे थे गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर हाल ही में फिल्म निर्देशक लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे जिसके बाद यह खबरें आने लगी थीं कि दोनों जल्द ही लव रंजन के साथ काम करते नजर आएंगे। इसके बाद से ही दीपिका के फैंस ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।

दरअसल पिछले साल #MeToo कैंपेन के तहत लव रंजन पर कई गंभीर आरोप लगे थे और दीपिका के फैंस नहीं चाहते कि वो किसी उनके साथ काम करें। इस दौरान ट्विटर पर notmydeepika हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

इन खबरों के सामने आने के बाद अब दीपिका ने हाल ही में इस मुद्दे पर बात की। दीपिका ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की। इंटरव्यू के दौरान दीपिक से पूछा गया कि क्या वो एक ऐसे शख्स के साथ काम करेंगी जिसपर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगे हों। इसके जवाब में दीपिका ने कहा, 'नहीं, मैं नहीं करूंगी।' दीपिका के इस जवाब से यह माना जा सकता है कि वो लव रंजन के साथ काम नहीं करेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं लव रंजन

मालूम हो कि लव रंजन सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा-2 जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। पिछले साल मीटू कैंपेन के तहत उनपर यौन उत्पीड़न के कई गंभीर आरोप लगे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आएंगी जिसमें वो एसिड सर्वाइवर का रोल निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही दीपिका फिल्म 83 में भी दिखाई देगीं, फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं जिसमें वो क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं, इस फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर