दीपिका पादुकोण ने शेयर की स्कूल ट्रिप की फोटो, थ्रोबैक तस्वीरें देख आपको भी याद आ जाएंगे बीते दिन

Deepika Padukone Throwback Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी स्कूल ट्रिप की फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर दीपिका ने लिखा- खुद को याद दिलाएं कि आप कहां से आए हैं।

Deepika Padukone Throwback Photo
Deepika Padukone Throwback Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी थ्रोबैक तस्वीरें
  • उनकी स्कूल ट्रिप की तस्वीरें देख आपको याद आ जाएंगे पुराने दिन
  • फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- खुद को याद दिलाएं आप कहां से आए हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती हैं।

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अब अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके स्कूल के दिनों की हैं। दीपिका की ये फोटोज आपको अपने स्कूल के दिनों की याद दिला देंगी। 

फोटो के साथ लिखा ये कैप्शन

इन तस्वीरों में दीपिका अपनी दोस्तों संग बस और ट्रेन में नजर आ रही हैं। फोटोज को पोस्ट कर दीपिका ने लिखा, 'वो कहते हैं कि आगे देखो... लेकिन कभी कभी खुद को यह याद दिलाएं कि आप कहां से आते हैं और जहां आप आज हैं इस शानदार सफर के लिए आपने क्या कुछ किया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

फैंस कर रहे तारीफ

दीपिका के फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं और वो लगातार इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'आप हमेशा खूबसूरत लगती हैं, लव यू दीपी।' तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि आप हमेशा से ही इतनी खूबसूरत हैं, जितनी आज हैं। 

50 मिलियन फॉलोअर्स

मालूम हो कि दीपिका के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानी 5 करोड़ फॉलोअर्स हुए हैं। 50 मिलियन फॉलोअर्स वाली वो तीसरी भारतीय सेलेब बन गई हैं। उनसे पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के 54 मिलियन और क्रिकेटर विराट कोहली के 67 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
DND!Im very involved as you can see...(with the new look!) A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। अब वो कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है जिसमें रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में होंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में होंगी। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी दिखेंगी जिसमें उनके अलावा एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे होंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर