ये सुपरस्टार ऐसे रखता है अपनी स्किन का ख्याल, Sonam Kapoor-दीपिका पादुकोण से है खास रिश्ता-पहचान कौन

Deepika padukone shares photo: बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor 
मुख्य बातें
  • हाल ही में एक सुपरस्टार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • इस तस्वीर में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
  • सोनम कपूर से इस सुपरस्टार का है खास रिश्ता।

बॉलीवुड सितारों की अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होती रहती हैं। उनकी ये तस्वीर कभी किसी वेकेशन की तो कभी किसी इवेंट की होती है। जिसे फैंस पहचान नहीं पाते हैं। कई बार तस्वीर की सच्चाई तब तक सामने नहीं आ पाती जब तब खुद वो सुपरस्टार खुलासा न करें। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सुपरस्टार अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इस तस्वीर में वो खुद अपनी निखरी त्वचा का राज भी बता रहे हैं।

बॉलीवुड का ये सुपरस्टार सोनम कपूर के कजिन और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह हैं। इस तस्वीर को खुद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए लिखा-अन्य समाचारों में, Cleopatra जो काफी बिजी हैं, जैसा की आप देख सकते हैं।

बता दें कि बीते दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक वेकेशन पर गए थे। जहां दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। ऐसे में उनकी ये तस्वीर वेकेशन के दौरान की ही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

रणवीर सिंह हाल ही में गुवाहाटी फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। इस दौरान वो कार्तिक आर्यन और वरुण धवन के साथ नजर आए। खास बात है कि इस अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह परफॉर्म भी करने वाले हैं। फिल्मों की बात करें तो एक्टर ने हाल ही में नई फिल्म जयेशभाई जोरदार की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक गुजराती लड़के की भूमिका निभाने वाले हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Ohh I think I found myself a cheerleader! #apnatimeaayega #throwback @deepikapadukone A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

आने वाले दिनों में एक्टर एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाई देंगे। इस साल वो फिल्म 83 में नजर आएंगे। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका को निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, जतिन सरना, सकीब सलीम जैसे एक्टर नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर