Deepika Padukone ने बताया कब करेंगी फैमिली प्लानिंग, ऐसे करना चाहती हैं बच्चों की परवरिश

बॉलीवुड
Updated Oct 17, 2019 | 08:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो पति रणवीर सिंह के साथ कब फैमिली प्लानिंग करेंगी और वो किस तरह अपने बच्चों की परवरिश करना चाहती हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Deepika Padukone and Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी
  • शादी के बाद कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ चुकी हैं
  • अब दीपिका ने खुद अपनी फैमिली प्लानिंग और भविष्य में होने वाले बच्चों को लेकर बात की

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी, इससे पहले लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं और दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग कनेक्शन देखा जा सकता है। 

शादी के बाद से ही कई बार दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा चुके हैं। अब दीपिका ने खुद इस बारे में बात की और अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया। दीपिका ने कहा कि उनके और उनकी बहन के पेरेंट्स भी वर्किंग थे लेकिन उनका बचपन काफी अच्छा रहा और उन्हें अपने पेरेंट्स का समय और अटेंशन दोनों मिले। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करती हैं जब वो रणवीर के साथ अपने परिवार की शुरुआत करें तब वो भी अपने पेरेंट्स की तरह बन सकें और अपने बच्चों के लिए वो सब कर सकें जो उनके लिए जरूरी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

लेकिन उनका बचपन काफी अच्छा रहा और उन्हें अपने पेरेंट्स का समय और अटेंशन दोनों मिले। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करती हैं जब वो रणवीर के साथ अपने परिवार की शुरुआत करें तब वो भी अपने पेरेंट्स की तरह बन सकें और अपने बच्चों के लिए वो सब कर सकें जो उनके लिए जरूरी है। 

दीपिका ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा था कि शादी के बार प्रेग्नेंसी तो होगी ही, लेकिन नए शादीशुदा कपल पर बच्चों के लिए दबाव बनाना गलत है। अपनी प्रेग्नेंसी पर उन्होंने कहा था कि वो अभी बच्‍चों के लिए तैयार नहीं है। फ‍िलहाल वह काम पर पूरा फोकस कर रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। फिल्म में वो एसिड सर्वाइवर लड़की लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर