कोरोना वॉरियर्स के लिए दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल ने गाया 'तेरी मिट्टी' गाना, वायरल हुआ Video

Teri Mitti Viral Video: कोरोना वॉरियर्स के लिए अक्षय कुमार ने पिछले दिनों अपने पॉपुलर गाने तेरी मिट्टी को रीक्रिएट किया था। अब एक पुलिस ऑफिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ये गाना गा रहे हैं।

Teri Mitti
Teri Mitti 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार का गाना तेरी मिट्टी को रिक्रिएट किया गया था।
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिस ऑफिसर ये गाना गा रहा है।
  • वायरल वीडियो में दिख रहे इस पुलिस ऑफिसर का नाम रजत राठौड़ है।

मुंबई. कोरोना के खिलाफ जंग में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म केसरी का पॉपुलर गाना तेरी मिट्टी को रीक्रिएट किया था। इस गाने को उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के लिए ये गाना बनाया है। अब एक पुलिस ऑफिसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।    

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे इस पुलिस ऑफिसर का नाम रजत राठौड़ है। रजत दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल की पोस्ट पर हैं। वीडियो में वह गाने के साथ-साथ गिटार बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं।  

रजत ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'ये गाना मेरी तरफ से उन सभी हीरो के लिए सम्मान है, जो इस महामारी में लड़ाई कर रहे हैं। डॉकटर और सेना के जवानों को मैं सैल्यूट करता हूं। ये मेरा पसंदीदा गाना है।' इस गाने को हजारों लोग देख चुके हैं।'

 

अक्षय कुमार ने शेयर किया था वीडियो
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो शेयर किया था। इस पूरे गाने में तेरी मिट्टी के बोल बदल दिए गए हैं।   इस गाने के शब्द हैं, 'सरहद पे जो वर्दी खाकी थी अब उसका रंग सफेद हुआ..'। 

तीन मिनट 48 सेकंड के इस गाने में डॉक्टरों के जज्बे और उनकी हिम्मत की कहानी को बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह वो अपना घर छोड़कर लोगों की जान बचा रहे हैं। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

वायरल हुआ था ये वीडियो 
दिल्ली पुलिस के अलावा पंजाब पुलिस का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला।  यह फ्लैग मार्च फेसबुक पर भी लाइव जा रहा था। 

रात 8 बजकर 10 मिनट पर शहर के हरभंस नगर इलाके की रहने वाली मोनिषा गुजराल ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया कि उनका बेटा फूट-फूट कर रो रहा है क्योंकि लॉकडाउन के कारण उसका जन्मदिन नहीं मनाया जा रहा। मोनिषा ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अधिकारियों से मदद मांगी ताकि वह रोए नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर