धर्मेंद्र को फिर आई लता मंगेशकर की याद, खास वीडियो शेयर कर स्वर कोकिला को दी भावुक श्रद्धांजलि

Dharmendra Tribute to Lata Mangeshkar: वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र को एक बार फिर लता मंगेशकर की याद सताई और उन्होंने स्वर कोकिला को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया। इसके जरिए धर्मेंद्र ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी।

Dharmendra Tribute to Late Lata Mangeshkar
Dharmendra Tribute to Late Lata Mangeshkar 
मुख्य बातें
  • वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र को फिर आई दिवंगत लता मंगेशकर की याद।
  • धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का खास वीडियो शेयर किया।
  • मालूम हो कि 06 फरवरी, 2022 को लता मंगेशकर का निधन हो गया था।

Dharmendra Remembers Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 06 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। कोरोना (Covid-19) होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती करवाया गया था जहां करीब एक महीने तक उनका इलाज चला लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही और मल्टी ऑर्गन फेल्योर (Multi Organ Failure) के चलते 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया। 

धर्मेंद्र ने किया ये पोस्ट

लता मंगेशकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने भी दुख जाहिर किया था और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। अब उनके निधन के 10 दिन बाद उन्होंने एक बार फिर लता मंगेशकर को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और लता मंगेशकर की कई तस्वीरें हैं। वहीं इसके बैकग्राउंड में वो गाने हैं जो स्वर कोकिला ने धर्मेंद्र के लिए गाए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, 'लता जी, मिस यू। आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

लता मंगेशकर को ऐसे दी थी श्रद्धांजलि

मालूम हो कि लता मंगेशकर के निधन के तुरंत बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'सारी दुनिया उदास है!!! यकीन नहीं होता कि लता जी हमेशा के लिए हमें छोड़कर चली गई हैं। हम आपको याद करेंगे लता जी। मैं आपकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए थे धर्मेंद्र

बता दें कि धर्मेंद्र लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने उनकी अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे थे और बाद में इसकी वजह का खुलासा किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि वो लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में शामिल होना चाहते थे लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। इसपर उन्होंने कहा था, 'मैं बहुत परेशान और असहज था। मैं लता दीदी की अंतिम यात्रा में जाने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार तैयार हुआ। लेकिन हर बार मैंने खुद को रोक लिया। मैं उन्हें हमें छोड़कर जाते नहीं देखना चाहता था। मैं उनके निधन की खबर सुनने के बाद से बहुत परेशान था।'

जब लता मंगेशकर की बात सुन हैरान थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने बताया था कि लता मंगेशकर उन्हें बहुत पसंद करती थीं और अक्सर फोन पर दोनों की बात होती थी। धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था कि,'एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्होंने बताया कि जब मैं उनसे पहली बार मिला थी तब मैंने बेज कलर की शर्ट पहनी हुई थी। मैं इतना हैरान था कि मेरे पास शब्द नहीं थे।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर