DDLJ 25 years: स‍िल्‍वर जुबली पर लंदन में जश्‍न, राज और सिमरन को मिलेगा खास सम्मान, लगेंगी कांस्य प्रतिमाएं

dilwale Dulhania Le Jayenge silver jubilee celebration: लंदन में होने जा रहीं इन प्रतिमाओं का अनावरण अगले साल की शुरुआत में होगा। खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान और काजोल भी हिस्सा लेंगे...

Shahrukh khan kajol Dilwale Dulhania Le Jayenge bronze statues installed in london Soon?
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। 
मुख्य बातें
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है।
  • 20 अक्टूबर को इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे।
  • 25 साल पूरे होने पर सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि लंदन में भी इसका जश्न मनाया जा रहा है। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इंडियन सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। 20 अक्टूबर को इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। हर मायने में आइकॉनिक रही दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने भारत में रोमांटिक फिल्मों के लिए बेंचमार्क सेट किया था। इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया था। जबकि फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने काम किया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रिलीज होने पर कई रिकॉर्ड टूटे थे। वैसे फिल्म के 25 साल पूरे होने पर सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि लंदन में भी इसका जश्न मनाया जा रहा है। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल होने के खास मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल की कांस्य मूर्तियां लगने वाली हैं। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने रविवार को बताया कि लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी चुनिंदा फिल्मों की प्रतिमाओं यानि सीन्स इन द स्क्वायर में अब फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी सीन रखा जाएगा। यूनाइटेड किंगडम में जगह बनाने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पहली भारतीय फिल्म होगी, जिसकी इस तरह की अनोखी प्रतिमा लगेगी। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म है जो किसी एक सिनेमाघर में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म भी बन चुकी है। वैसे लंदन में होने जा रहीं इन प्रतिमाओं का अनावरण अगले साल की शुरुआत में होगा। खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान और काजोल भी हिस्सा लेंगे। आपको बता दें अब तक लीसेस्टर स्क्वायर पर हैरी पॉटर, लॉरेल एंड हार्डी, मैरी पॉपिंग, मिस्टर बीन, पैडिंग्टन, सुपरहीरो बैटमैन, वंडर वुमन, बग्स बनी, सिंगिंग इन द रेन के जीन केली की प्रतिमाएं लग चुकी हैं। 

1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल की सबसे रोमांटिक जोड़ी दी थी। शाहरुख खान के मुताबिक डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा का विजन काफी साफ था। उन्हें पता था कि फिल्म को किस दिशा में ले जना। फिल्म में शब्द हमारे थे, लेकिन उसके अंदर की सभी भावनाएं आदित्य चोपड़ा की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर